नवं-वर्ष-२०२३-रचनाये-कविताये-12-

Started by Atul Kaviraje, January 02, 2023, 10:26:50 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "नवं-वर्ष-२०२३"
                                    ---------------

मित्रो,

     आईए, सभी गत-वर्ष-२०२२, को बाय-बाय करे, और नवं-वर्ष-२०२३, का उत्साहपूर्ण, जल्लोषपूर्ण, एवं नवं-वर्ष संकल्प पूर्णत्त्व की शुभ-कामनाओ के साथ स्वागत करे. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको ये नवं-वर्ष मुबारक हो. आप सभी को ये नवं-वर्ष सुखमय, आनंदमय, मंगलमय एवं शुभ-कामनामय हो. आईए पढते है २०२३ की कुछ रचनाये-कविताये--12-

आप खुशियाँ मनाएँ नए साल में

बस हँसे, मुस्कुराएँ नए साल में

गीत गाते रहें, गुनगुनाते रहें

हैं ये शुभ-कामनाएं नए साल में

रेत, मिटटी के घर में बहुत रह लिए

घर दिलों में बनायें नए साल में

अब न बातें दिलों की दिलों में रहें

कुछ सुने, कुछ सुनाएँ नए साल में

जान देते हैं जो देश के वास्ते

गीत उनके ही गायें नए साल में

भूल हमको गए हैं जो पिछले बरस

हम उन्हें याद आयें नए साल में..
=======================

नव वर्ष तुम्हारा स्वागत है,

खुशियों की बस इक चाहत है।

नया जोश, नया उल्लास,

खुशियां फैले, करे उजास।

नैतिकता के मूल गढ़ें,

अच्छी – अच्छी बातें पढ़ें।

कोई भूखा पेट न सोए,

सम्पन्नता के बीज बोएं।

नए वर्ष की पहली सुबह,

दे सबको अच्छी सौगात।
======================
   
नए साल की शुभकामनाए भरी कविता--

नया साल है नई उमंग,

नई आस है जीवन में।

नई सोच है, नई तरंगे,

नई प्यास है जीवन में।

करना है कुछ नया नया अब,

नई बहार है जीवन में।

सपनों को सच करना है अब,

नई चाह है जीवन में।

करना है कुछ खुद से वादा,

आगे बढ़ना है जीवन में।

बीते पल में जो मिली निराशा,

भूलना है उसे जीवन में।

नया साल है नई उमंग,

नई आस है जीवन में।
========================

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-१ हिंदी शेअर.कॉम)
                     -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-02.01.2023-सोमवार.