II शुभ मकर संक्रात II-कविता-2-मकर संक्रान्ति

Started by Atul Kaviraje, January 15, 2023, 11:10:30 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II शुभ मकर संक्रात II
                                  ----------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१५.०१.२०२३ है. आजका शुभ दिन "मकर-संक्रांति" का पुण्य-पावन पर्व लेकर आया है. सूर्य-भगवानकI इसी दिन मकर राशीमे संक्रमण होता है. सारे देशमे यह पर्व भिन्न भिन्न नामोसे मनाया जाता है. इस दिन को तिल और गुड इनसे बने पदार्थोका विशेष महत्त्व होता है. मराठी कविता के मेरे सभी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको मकर संक्रांतिकी बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, सारे इकठठे हो, और बोलो- "तिल गुड लेलो, मीठा मीठा बोलो". अपने सभी वाद-विवाद, झगडे-तंटे इनको मिटाकर एक होंगे, मिलके रहेंगे. आईए, सुनते है, इस पर्व की कुछ मिठी कविताये, जिनक स्वाद आपके जिव्हा पर साल भर के लिये घुल मिल जायेगा.

                                     "मकर संक्रान्ति"
                                    ----------------

नव वर्ष का होता है शुभारंभ,

सक्रांति से होते त्यौहार प्रारंभ।

कोहरा चारों ओर फैलने लगा,

आकाश धुंधला सा दिखने लगा।


कभी-कभी चटक धूप फैलती,

अपनी सुंदर किरणे बिखेरती।

मूंगफली रेवड़ी की है बहार,

खिचड़ी का है यह त्यौहार।


सब तीर्थों में लगी है भीड़ भारी,

गंगा स्नान की करते सब तैयारी।

दान आदि सब करना चाहते,

जितना हो उतना पुण्य कमाते।


मेरे देश के त्यौहार की बात निराली है,

यहां फैली चारों और खुशहाली है।

--एकता शर्मा
------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ज्ञान की नगरी.कॉम)
                      ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.01.2023-रविवार.
=========================================