II शुभ मकर संक्रात II-कविता-4-मकर संक्रान्ति

Started by Atul Kaviraje, January 15, 2023, 11:14:55 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II शुभ मकर संक्रात II
                                  ----------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१५.०१.२०२३ है. आजका शुभ दिन "मकर-संक्रांति" का पुण्य-पावन पर्व लेकर आया है. सूर्य-भगवानकI इसी दिन मकर राशीमे संक्रमण होता है. सारे देशमे यह पर्व भिन्न भिन्न नामोसे मनाया जाता है. इस दिन को तिल और गुड इनसे बने पदार्थोका विशेष महत्त्व होता है. मराठी कविता के मेरे सभी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको मकर संक्रांतिकी बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, सारे इकठठे हो, और बोलो- "तिल गुड लेलो, मीठा मीठा बोलो". अपने सभी वाद-विवाद, झगडे-तंटे इनको मिटाकर एक होंगे, मिलके रहेंगे. आईए, सुनते है, इस पर्व की कुछ मिठी कविताये, जिनक स्वाद आपके जिव्हा पर साल भर के लिये घुल मिल जायेगा.

                                      "मकर संक्रान्ति"
                                     ----------------

भगवान सूर्य के पुत्र शनिदेव,

मकर राशि के स्वामी हैं।

इस दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव,

से मिलने उनके घर जाते हैं।।


इसलिए इस त्योहार का नाम,

मकर संक्रांति माना गया है।

इस दिन से सूर्य दक्षिण के बजाय,

उत्तर की ओर गमन करने लगते हैं।।


जब तक सूरज पूरब से दक्षिण,

की ओर गमन करते हैं।

तब तक किरणों का असर,

खराब माना गया है।।


जब पूरब से उत्तर की ओर,

सूर्य का गमन होना शुरू होता है।

तब सूर्य की किरणें सेहत शांति,

मानव जाति को लाभ पहुंचाती है।।


मकर संक्रांति के दिन से,

खरमास समाप्त हो जाता है।

शुभ कार्य का योग बनता है,

मोक्ष की सम्भावना प्रबल होती है।।


वेद पुराण भविष्य पुराण के अनुसार,

सूर्य उत्तरायण के दिन व्रती व्रत रखते हैं।

तिल को पानी में मिलाकर,

स्नान या गंगा स्नान करते है।।


सूर्य देव की उपासना की जाती है,

पितरों का ध्यान अर्पण किया जाता है।

गुड़ तिल तेल इत्यादि का दान करते है,

अधिक पुण्यफल की प्राप्ति होती है।।


तिल के लड्डू दही चूड़ा खिचड़ी,

मिठे पकवान बनाकर खाया जाता है।

सुहागिन लड़की के घर खिचड़ी,

का सारा सामान भिजवाया जाता है।।

--प्रियंका पांडेय
--------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ज्ञान की नगरी.कॉम)
                     ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.01.2023-रविवार.
=========================================