II शुभ मकर संक्रात II-कविता-7-मकर संक्रान्ति

Started by Atul Kaviraje, January 15, 2023, 11:20:10 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II शुभ मकर संक्रात II
                                  ----------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१५.०१.२०२३ है. आजका शुभ दिन "मकर-संक्रांति" का पुण्य-पावन पर्व लेकर आया है. सूर्य-भगवानकI इसी दिन मकर राशीमे संक्रमण होता है. सारे देशमे यह पर्व भिन्न भिन्न नामोसे मनाया जाता है. इस दिन को तिल और गुड इनसे बने पदार्थोका विशेष महत्त्व होता है. मराठी कविता के मेरे सभी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको मकर संक्रांतिकी बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, सारे इकठठे हो, और बोलो- "तिल गुड लेलो, मीठा मीठा बोलो". अपने सभी वाद-विवाद, झगडे-तंटे इनको मिटाकर एक होंगे, मिलके रहेंगे. आईए, सुनते है, इस पर्व की कुछ मिठी कविताये, जिनक स्वाद आपके जिव्हा पर साल भर के लिये घुल मिल जायेगा.

                                      "मकर संक्रान्ति"
                                     ----------------

सूरज करे प्रवेश है, मकर राशि में आज।

गंगा में डुबकी लगे, जा कर प्रयागराज।।

सूर्य देवता दे रहें, सबको ही आशीष।

अर्घ्य दे रहें हैं सभी, नहिं मन में है टीस।।


नील गगन में उड़ रहे, डोरी संग पतंग।

रंग-बिरंगी हैं सभी, मन में भरे उमंग।।

रवि किरण ये दूर करे, तन के सारे रोग।

भोर काल की धूप में, करते हैं जो योग।।


तिल-गुड़ खाकर दे रहे, सभी बधाई आज।

भारत के त्यौहार पर, हमें खूब है नाज।।

पावन दिन है आज का, कहें सभी संक्रांति।

दान-पुण्य करने लगे, भूले मन के भ्रांति।।


देती हूं सबको यहां, खूब बधाई आज।

ज्यों पतंग ऊपर उड़े, स्वपन बने परवाज।।

--वन्दना नामदेव
---------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ज्ञान की नगरी.कॉम)
                      ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.01.2023-रविवार.
=========================================