निबंध-क्रमांक-144-ऑनलाइन शिक्षा

Started by Atul Kaviraje, January 20, 2023, 09:55:18 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "निबंध"
                                    क्रमांक-144
                                   -------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- "ऑनलाइन शिक्षा (Online Education)"

                    ऑनलाइन शिक्षा (Online Education)--
                   ------------------------------------

     कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद ऑनलाइन क्लासेज काफी प्रचलित थी, भारत में यह कोविड के दौरान शुरू हुई जबकि दुनिया के अन्य देशों में यह बहुत पहले से ही प्रचलित थी।

     इस लेख में हम भारत में ऑनलाइन शिक्षा के हानि, लाभ, चुनौतियां और सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

                     प्रस्तावना--

     COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण पारंपरिक शिक्षा प्रणाली में जबरदस्त बदलाव आया, जिसमें लैपटॉप और ऑनलाइन कक्षाओं ने किताबों और कक्षाओं की जगह ले ली।

     इसके परिणामस्वरूप शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति हुई है।

     कोरोनावायरस (या कोविड -19) जैसी महामारी ने शिक्षा सहित मानव जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों को एक आईना दिखा दिया है कि हमको अपनी जिंदगी में हर एक तरीके को अपनाना चाहिए, विशेषकर आधारभूत आवश्यकताओ में, चूंकि शिक्षा आधारभूत आवश्यकता में से एक है और मौलिक अधिकार भी है इसलिए आज के जमाने में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है।

     भारत जैसे विकासशील देश में उच्च शिक्षा का स्तर थोड़ा अच्छा है लेकिन प्राथमिक शिक्षा का स्तर उतना ही निम्न है।

     किसी भी देश के विकास में प्राथमिक शिक्षा महत्वपूर्ण योगदान देती है क्योंकि वह ही एक छोटे बच्चे को नैतिकता, मानवता, देशप्रेम और अन्य आधारभूत चीज़े सिखाती हैं, जो बच्चे के मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरुरी है।

     एक अच्छी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाला बच्चा ही आगे जाके देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनता है और विकास में योगदान देता है, लेकिन भारत की प्राथमिक शिक्षा परंपरागत होने के कारण बहुत ज्यादा निम्न स्तर की है, जिसके कारण शायद आज भारत आजादी के 75 साल बाद भी विकासशील ही बना है।

     ऑनलाइन शिक्षा ने इस पद्धति में सुधार की एक आशा दिखाई है।

                    ऑनलाइन शिक्षा से हानि--

     डिजिटल शिक्षा से निम्नलिखित हानियां हैं।

महंगा: सबसे पहले हानि यह है कि डिजिटल शिक्षा थोड़ी सी महंगी पड़ जाती है, खासकर उन आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए जिनके पास दो वक्त के खाने तक के पैसे नहीं हैं, गरीबी की वजह से वो प्राथमिक स्कूल में अपने बच्चो को पढ़ा रहे थे लेकिन ऑनलाइन शिक्षा से अब उनके सामने एक मोबाइल फोन खरीदने और महंगे रिचार्ज करवाने की समस्या आ हुई इसके अलावा अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय स्कूल और वे स्कूल जिनमें डिजिटल शिक्षा है, वे नियमित स्कूलों की तुलना में कहीं अधिक महंगे हैं।
कोई फिक्स शेड्यूल नहीं: ऑनलाइन सीखने के लिए बहुत बेहतर प्रबंधन और कठोर कार्यक्रम की आवश्यकता होती है, जबकि पारंपरिक कक्षा प्रशिक्षण में, सब कुछ एक निश्चित कार्यक्रम के अनुसार होता है।

--मिनू सैनी
(Aug 11, 2022)
-----------------

                       (साभार एवं सौजन्य-माय हिंदी लेख.इन)
                      -----------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-20.01.2023-शुक्रवार.
=========================================