II 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस II-कविता-1-देश का गौरव – गणतंत्रोत्सव

Started by Atul Kaviraje, January 26, 2023, 11:31:17 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                 II 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस II
                                ----------------------------

मित्रो,

आज दिनांक-२६.०१.२०२३-गुरुवार है. हमारे भारत देश का यह राष्ट्रीय दिन "गणतंत्र दिवस" कहलातI है. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय संविधान का निर्माण डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा किया गया था, जिसमें 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। मराठी कविताके मेरे सभी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको गणतंत्र दिवस कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है कुछ कविताये-रचनाये. 

     गणतंत्र दिवस मनाने की शुरुआत 26 जनवरी 1950 से हुई थी। जब भारत में "भारत सरकार अधिनियम" के स्थान पर भारत के संविधान को लागू किया, वास्तव में यह वो दिन है जब भारत को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता की प्राप्ति हुई। इसके साथ ही यह दिन भारत के तीन राष्ट्रीय पर्वों में से भी एक है। आप ऐसी कविताओं का उपयोग गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कर सकते हैं। ये कवितायेँ न सिर्फ शहीदों और अपने देश की गणतंत्रता की मान बढ़ाती है। बल्कि सुनने वाले और कविता को पढ़ने वाले दोनों व्यक्ति के मन में नई ऊर्जा और हर्षोउल्लास पैदा करदेती है, जिसे श्रोता और वक्ता दोनों का हृदय प्रफुल्लित हो उठता है।

                                "देश का गौरव – गणतंत्रोत्सव"
                               ---------------------------

हम आजादी के मतवाले,

झूमे सीना ताने।

हर साल मनाते उत्सव,

गणतंत्र का महजब़ जाने।

संविधान की भाषा बोले,

रग-रग में कर्तव्य घोले।

गुलामी की बेड़ियों को,

जब रावी-तट पर तोड़ा था।

उसी अवसर पर तो,

हमनें संविधान से नाता जोड़ा था।

हर साल हम उसी अवसर पर,

गणतंत्र उत्सव मनाते हैं।।

पूरा भारत झूमता रहता है,

और हम नाचते-गाते हैं।

राससीना की पहाड़ी से,

शेर-ए-भारत बिगुल बजाता है।

अपने शहीदों को करके याद,

पुनः शक्ति पा जाता है।।

--अर्चना सिंह
------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी की दुनिया.कॉम)
                     -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-26.01.2023-गुरुवार.
=========================================