II 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस II-कविता-3-देखो 26 जनवरी आयी

Started by Atul Kaviraje, January 26, 2023, 11:34:08 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                 II 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस II
                                ----------------------------

मित्रो,

आज दिनांक-२६.०१.२०२३-गुरुवार है. हमारे भारत देश का यह राष्ट्रीय दिन "गणतंत्र दिवस" कहलातI है. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय संविधान का निर्माण डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा किया गया था, जिसमें 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। मराठी कविताके मेरे सभी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको गणतंत्र दिवस कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है कुछ कविताये-रचनाये. 

                                "देखो 26 जनवरी आयी"
                               ----------------------

देखो 26 जनवरी है आयी, गणतंत्र की सौगात है लायी।

अधिकार दिये हैं इसने अनमोल, जीवन में बढ़ सके बिन अवरोध।

हर साल 26 जनवरी को होता है वार्षिक आयोजन,

लाला किले पर होता है जब प्रधानमंत्री का भाषन।

नयी उम्मीद और नये पैगाम से, करते है देश का अभिभादन,

अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट पर अर्पित करते श्रद्धा सुमन,

2 मिनट के मौन धारण से होता शहीदों को शत-शत नमन।

सौगातो की सौगात है, गणतंत्र हमारा महान है,

आकार में विशाल है, हर सवाल का जवाब है,

संविधान इसका संचालक है, हम सब का वो पालक है,

लोकतंत्र जिसकी पहचान है, हम सबकी ये शान है,

गणतंत्र हमारा महान है, गणतंत्र हमारा महान है।

--अर्चना सिंह
------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी की दुनिया.कॉम)
                      -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-26.01.2023-गुरुवार.
=========================================