II 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस II-शुभकामनाएं-1

Started by Atul Kaviraje, January 26, 2023, 11:42:34 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                 II 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस II
                                ----------------------------

मित्रो,

आज दिनांक-२६.०१.२०२३-गुरुवार है. हमारे भारत देश का यह राष्ट्रीय दिन "गणतंत्र दिवस" कहलातI है. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय संविधान का निर्माण डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा किया गया था, जिसमें 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको गणतंत्र दिवस कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है कुछ शुभकामनाएं. 

     Republic Day 2023 Wishes: इन खूबसूरत 25 शुभकामना संदेशों के जरिए मना लें 26 जनवरी यानी अपना गणतंत्र दिवस

     Republic Day 2023 Wishes: हम आपके लिए परिजनों और दोस्तों को गणतंत्र दिवस के लिए शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। आइए अपना संदेश भेजना शुरू करें।

     Republic Day 2023 Wishes: हर साल देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाता है। वर्ष 1950 में 26 जनवरी को देश का संविधान लागू किया गया था। वैसे, देश के संविधान को 26 नवंबर 1949 को पारित कर दिया गया था पर यह 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी हुआ था। इसलिए हम हर साल गणतंत्र दिवस मनाते हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है और हम एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हैं। आइए हम जुट जाएं इस राष्‍ट्रीय पर्व पर शुभकामना संदेशों से बधाई के लिए।

इतना सुन्दर जीवन दिया हमें,
कई लोगो की कुर्बानी ने, फैशन ने अंधा कर दिया हमें,

जोश भरी जवानी में, क्या समझेंगे हम मोल इस आजादी का,

कभी सहा नहीं दर्द हमने गुलामी का।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

न पाल हिन्दू मुस्लिम का बैर,
मेरी मां के प्यार को न बना इतना गैर,

उसके दिल में सभी समान हैं,

सब मिलकर रहे इसी में उसकी शान हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

बचपन का वो भी एक दौर था
गणतंत्र में भी ख़ुशी का शोर था,

ना जाने क्यों मैं इतना बड़ा हो गया,

इंसानियत में मज़हबी बैर हो गया।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

वीरों के बलिदान की कहानी हैं ये,
मां के कुर्बान लालो की निशानी हैं ये,

यूं लड़ लड़ कर इसे तबाह ना करना,

देश हैं कीमती,

उसे धर्म के नाम पर नीलाम ना करना।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

आज़ादी का जोश कभी कम ना होने देंगे,
जब भी ज़रूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे,

क्योंकि भारत हमारा देश है,

अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे।
Jai Hindi, हैप्पी रिपब्लिक डे।

खूबसूरती ऐसी है मेरे वतन की,
शान है दिल में तिरंगे की,

ज़िंदगी से इतना प्यार न रह गया,

भारत मां का दुलार ही जीवन बन गया।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

क्या हिन्दू-क्या मुस्लिम, क्या सिख-क्या ईसाई,
मेरी मां ने कहा था, हम सब हैं भाई-भाई,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

--विधान न्यूज डेस्क
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-विधान न्यूज.कॉम)
                       ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-26.01.2023-गुरुवार.
=========================================