निबंध-क्रमांक-157-आत्मनिर्भर भारत

Started by Atul Kaviraje, February 02, 2023, 10:07:00 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                     क्रमांक-157
                                    ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " आत्मनिर्भर भारत पर निबंध"

                               आत्मनिर्भर भारत पर निबंध--
                              ------------------------

                    प्रस्तावना--

     हर व्यक्ति के लिए आत्मनिर्भर ही सबसे बड़ा और अच्छा गुण होता है। इसके साथ ही यह गुण उसके लिए बड़ा सहारा भी बनता है। यदि व्यक्ति आत्मनिर्भर रहेगा तो उसको किसी दूसरे की बहुत ही कम जरूरत पड़ेगी और वह खुद बड़ी से बड़ी मुश्किल का आसानी से मुकाबला कर सकता है। आत्मनिर्भर होना जितना जरूर व्यक्ति के लिए है उतना ही जरूर एक देश के विकास के लिए भी है।

                   आत्मनिर्भर भारत--

     हमारा भारत देश एक बड़ा और हर संसाधन से परिपूर्ण देश है। भारत में हर संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और हर प्रकार की वस्तु या सामग्री का निर्माण खुद कर सकता है। इसके लिए किसी दूसरे देश पर आश्रित रहने की जरूर नहीं पड़ेगी। ऐसा करने के लिए देश के हर युवा के लिए इच्छाशक्ति और कार्य में कुशलता होनी बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं है कि हमारे देश में ऐसे लोगों की कमी है। ऐसे कई लोग हमारे देश में जो देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

     आत्मनिर्भरता से यह तात्पर्य है कि हमारा देश हर फिल्ड में खुद पर निर्भर हो, उसको किसी भी दूसरे की मदद नहीं लेनी पड़े। वह वस्तु का निर्माण करें जिसका उपयोग हम करते है। चाहे वो छोटी स छोटी सुई और बड़ी बड़ी से बड़ी वस्तु ही क्यों न हो। ऐसी वस्तुओं के लिए किसी दूसरे देश के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़े।

                आत्मनिर्भर भारत अभियान क्या है--

     इस योजना में भारत को हर उस क्षेत्र में सक्षम होना है, जिसमें वह दूसरे देशों की मदद लेता है। आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य भारत के संसाधन को भारत में ही अधिक उपयोग में लाना है। भारत में अधिक उद्योगों को सुचारू करना और यहां के हर युवा को रोजगार के लिए आग्रेसित करना और आत्मनिर्भर बनाना है।

     आत्मनिर्भर भारत में हर उस क्षेत्र पर ध्यान दिया जाएगा, जिसमें भारत किसी दूसरे देश की मदद लेता है। फिर उस क्षेत्र में सक्षम बनना है। इससे देश के विकास में बहुत लाभ मिलेगा और भारत एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनेगा।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                          (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                         -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-02.02.2023-गुरुवार.
=========================================