निबंध-क्रमांक-158-आत्मनिर्भर भारत

Started by Atul Kaviraje, February 03, 2023, 10:03:20 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "निबंध"
                                      क्रमांक-158
                                     ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " आत्मनिर्भर भारत पर निबंध"

                             आत्मनिर्भर भारत पर निबंध--
                            ------------------------

               आत्मनिर्भरता के फायदे--

यदि देश आत्मनिर्भर होगा तो इसके कई सारे फायदे है जो निम्न है:

किसी दूसरे देश के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।
देश में उद्योगों में बढ़ोतरी होगी।
देश का हर युवा सफल, सक्षम होगा और साथ ही उसके पास रोजगार होगा।
बेरोजगारी के साथ साथ गरीबी से भी मुक्त होगा।
देश के पास अधिक पैसा होगा और उसकी आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी।
आयात की जगह पर निर्यात बढ़ेगा, जिससे विदेशी मुद्रा का प्राप्त भंडार होगा।
किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय देश में खाद्यान की मांग बढ़ जाती है, यदि देश आत्मनिर्भर होगा तो उसको किसी दूसरे देश पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।
आत्मनिर्भरता का अवसर

     जैसा की हम सभी जानते ही है, अभी हमारा देश कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी से गुजर रहा है। इस संकट ने हमारे देश को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे दिया है। इस भयानक महामारी में हमने सिद्ध कर दिया है कि चाहे हमारे देश में कैसी भी विकट परिस्थिति आ जाये, हम देश के साथ है। देश को किसी दूसरे देश पर आश्रित नहीं होने देंगे।

     हम अभी तक कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए देश में पीपीई किट, वेंटिलेटर और सैनिटाइज़र आदि जैसे चीजों का उत्पादन कर चुके है। हमारे देश भारत में किसी भी संसाधन की कोई कमी नहीं है। पहले हमारे देश में पीपीई किट, वेंटिलेटर और सैनिटाइज़र आदि का बहुत ही कम मात्रा में उत्पादन होता था। लेकिन ऐसी भयानक स्थिति में खुद पर निर्भर होने बहुत ही बड़ा उदारहण हमने अन्य देशों को दिया है।

     इनका स्वयं उत्पादन करना आत्मनिर्भर भारत की ओर एक अहम और पहला कदम है और यह सफल भी हुआ है। इससे हमारा देश दूसरे देशों की नजरों में और भी ऊँचा हो गया है।

                 दूसरों पर निर्भर होने के नुकसान--

     यदि हमारा देश किसी दूसरे देश पर किसी संसाधन को लेकर निर्भर है तो हमें भी उस देश के अनुरूप ही काम करना पड़ेगा और उस देश की हर वो शर्त को मानना पड़ेगा जो हमें चाहे नामंजूर ही क्यों ना हो। इससे दूसरे देशों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। हमारे देश का पैसे दूसरे देशों के विकास में लगता है और हमारा देश कई गुना पीछे रह जाता है। हमारे देश में गरीबी, बेरोजगारी जैसी भयानक समस्या आ जाएगी।

     हम यदि यह ठान लें कि हमें और हमारे देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना है तो हमारे देश को एक विकसित देश बनने से कोई रोक नहीं सकता है। जब हमारा देश पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जायेगा तो वह सही तरीके से स्वतंत्र होगा।

                    उपसंहार--

     हमें हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव कोशिश करनी चाहिए और हर वो वस्तु उपयोग में लानी होगी जो देश में ही निर्मित हो। इससे हमारा देश आत्मनिर्भर होने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत भी होगा और किसी दूसरे देश पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                       (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                      -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.02.2023-शुक्रवार.
=========================================