ऑल इंडिया ब्लॉगर्स असोसिएशन-सजती महफ़िल को बेनूर कर दिया

Started by Atul Kaviraje, February 03, 2023, 10:14:23 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                            "ऑल इंडिया ब्लॉगर्स असोसिएशन"
                           -------------------------------

मित्रो,

     आज सुनते है, "ऑल इंडिया ब्लॉगर्स असोसिएशन" इस ब्लॉग के अंतर्गत, एक लेख/कविता.

                             सजती महफ़िल को बेनूर कर दिया--
                            -------------------------------

सजती महफ़िल को बेनूर कर दिया,
आज किसी ने तुझे मशहूर कर दिया,
हूर ही तो थी मेनका वो स्वर्ग की,
विश्वामित्र को जिसने मशहूर कर दिया,

न मेनका आती, न विश्वामित्र को कोई जानता,
न जाने कितने तपस्वियों की तरह वन में रामता,

शुक्र है मेनका का, इन्द्र का कहा माना,
आ गयी विश्वामित्र के पास, विश्वामित्र को देखने लगा जमाना,

दोनों की वजह से आज भारत का नाम भारत पड़ा है,
दोनों न होते तो शकुंतला का कौन सा घड़ा है,
शकुन्तला और दुष्यंत की गाथा न होती,
भरत और शेर के बच्चों की गाथा न होती,

                                                   ------- बेतखल्लुस

--Written By Brahmachari Prahladanand
(रविवार, 25 दिसंबर 2011)
---------------------------------------------

  (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-allindiabloggersassociation.blogspot.com)
----------------------------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.02.2023-शुक्रवार.
=========================================