निबंध-क्रमांक-164-स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, February 09, 2023, 10:16:13 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                     क्रमांक-164
                                    ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध"

                             स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध--
                            ----------------------------

     नमस्कार दोस्तों, यहां पर हमने स्वच्छ भारत मिशन पर निबंध लिखे हैं। यह निबंध अलग-अलग शब्द सीमा को देखते हुए लिखे गये है, जिससे कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और उच्च शिक्षा के विद्यार्थियो को मदद मिलेगी।

     यहां पर हमने स्वच्छ भारत अभियान एस्से इन हिंदी (Swachh Bharat Abhiyan Par Nibandh) के साथ इनको एक पीडीऍफ़ (PDF) के रूप में भी संलग्न किया है, जिसे आप अपने प्रोजेक्ट आदि में काम ले सकते हैं।

     भारत सरकार द्वारा की गयी अनोखी पहल है, जिसके अंतर्गत भारत देश को एक साफ एवं स्वच्छ देश बनाने का निर्णय लिया गया है। इसे क्लीन इंडिया मिशन भी कहा जाता है, इस अभियान की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महात्मा गाँधी के 145वे जन्मदिवस 2 अक्टूबर 2014 पर उनकी समाधि राजघाट, नई दिल्ली से हुई थी। इस पहल का लक्षय भारत को महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती, जो की 2 अक्टूबर 2019 तक पूर्णतया स्वच्छ बनाना है।

     इस अभियान के तहत सरकार द्वारा पिछड़े इलाक़ो में सफाई अभियान चलाकर उन्हें साफ एवं स्वच्छ बनाने के प्रयास किए जाएँगे। सरकार ने अभियान की शुरुआत में कहा था कि देश को साफ रखना हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है, इसके तहत देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों नें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में गुटखा, पान, तम्बाकू आदि खाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

     स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र नाथ मोदी के द्वारा शुरू किया गया। एक ऐसा अभियान है, जिसके तहत सफाई को अत्यधिक महत्व दिया गया है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को नई दिल्ली में शुरू किया गया था। इस अभियान को दो और अलग नाम दिए गए थे, जो था भारत मिशन और स्वच्छता अभियान।

     भारत को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार ने बहुत से कदम उठाए हैं। कई प्रतियोगिताएं आयोजित की, घर घर पर कचरा पात्र रखवाया, शौचालय निर्माण के लिए राशि वितरित की, स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत को 2019 तक स्वच्छ बनाना था।

     सरकार का यह अभियान था कि भारत के हर घर में सुलभ शौचालय हो। बाहर शौचालय जाना बिल्कुल खत्म हो। सबसे जरूरी यह अभियान ग्रामीण लोगों के लिए चलाया गया क्योंकि वहां के लोग खुले में शौच जाना पसंद करते हैं।

     भारत के द्वारा यह काम बहुत जरूरी था क्योंकि जितनी गंदगी देश में रहती है, उतनी ही बीमारियां पनपती हैं, इसीलिए इस कदम को उठाया गया और स्वच्छ भारत अभियान का मिशन शुरू किया गया।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-09.02.2023-गुरुवार.
=========================================