निबंध-क्रमांक-167-स्वच्छ भारत अभियान

Started by Atul Kaviraje, February 12, 2023, 10:40:06 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "निबंध"
                                      क्रमांक-167
                                     ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध"

                              स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध--
                             ----------------------------

                   प्रस्तावना--

     आज के समय में साफ सफाई के साथ रहना किस को पसंद नहीं आता क्योंकि स्वछता हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी होती है। साफ-सफाई रखना ना केवल घर के लिए ही जरूरी होता है बल्कि वह घर से बाहर के लिए भी उतना ही जरूरी होता है।

     इससे हमारे घर के आस पास के वातावरण के साथ- साथ पूरा देश भी स्वच्छ होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक अभियान को चलाया जिसका नाम है 'स्वच्छ भारत मिशन'।

     यह अभियान को हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा चलाया गया था। इस अभियान की शुरूआत देश के प्रत्येक गांव और शहर से की गई थी। हमारे देश के हर गांव और शहरों में सड़कों से लेकर शौचालय तक का इस अभियान के अंतर्गत निर्माण किया गया। क्योंकि इस अभियान से देश के बुनियादी ढांचे को बदलना ही इस अभियान का उद्देश्य रहा था।

               स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कब हुई?--

     हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर 2014 को इस अभियान को चलाने की घोषणा की। इस मिशन का नाम 'स्वच्छ भारत अभियान' रखा था। इस अभियान को 'भारत मिशन' और 'स्वच्छता अभियान' भी कहा गया। हमारे प्रधानमंत्री जी ने महात्मा गांधी की 145 वी जयंती के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत की थी।

     माननीय प्रधानमंत्री जी ने राजपथ पर बहुत बड़े जन समूह को संबोधित करते हुए सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की और इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोगो को जागरूक होने की अपील की। क्योंकि यह अभियान साफ सफाई के संदर्भ में अब तक का सबसे बड़ा अभियान है।

            स्वच्छ भारत अभियान के लिए महात्मा गांधी का सपना--

     स्वच्छ भारत अभियान का सपना गांधी जी ने देखा था और इसको सपने को पूर्ण हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने किया। महात्मा गांधी ने अपने सपने के संदर्भ में कहा था कि 'स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी होती है', क्योंकि जब हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारे आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा, इससे हमारा शरीर निरोगी होगा।

     स्वच्छता शांतिपूर्ण जीवन का यह एक अनिवार्य हिस्सा भी है। महात्मा गांधी जी अपने समय में देश में हो रही गरीबी और गंदगी से भली भांति परिचित है। फिर भी उन्होंने अपने सपना पूरा करने के बहुत प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।

     उन्हीं के इन प्रयासों को हमारे प्रधानमंत्री जी ने पूरा किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कर दी थी।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-12.02.2023-रविवार.
=========================================