निबंध-क्रमांक-168-स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, February 13, 2023, 10:30:25 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                     क्रमांक-168
                                    -------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध"

                             स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध--
                            ----------------------------

               भारत में स्वच्छता अभियान की ज्यादा जरूरत क्यों है ?--

     अक्सर देखा गया है कि गांव में लोग खुले में शौच करने के लिए जाते हैं। इसीलिए इस अभियान का उद्देश्य यह रहा था कि भारत के हर घर में शौचालय का निर्माण होना बहुत जरूरी है ताकि लोग खुले में शौच करने की प्रवृत्ति को छोड़ दें। इससे बाहर गंदगी भी नहीं होगी और बीमारियों का फैलने का खतरा भी नहीं होगा।

     स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, गली-गली, नुक्कड़ नाटकों के द्वारा भी लोगों को समझाया गया कि खुले में शौच करना उनके लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। ग्राम पंचायतों को इसके लिए भारत सरकार के द्वारा गांव के हर व्यक्ति के घर में शौचालय का निर्माण हो, इसके लिए उन्होंने निर्माण राशि के रूप में लोगो को पैसे भी दिए गए ताकि लोग शौचालय का निर्माण कर, खुले में शौच करने की प्रवृत्ति को छोड़ दें।

                स्वच्छ भारत अभियान के क्या-क्या उद्देश्य है ?--

     हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत संपूर्ण भारत को स्वच्छ रखने के प्रयास से इस अभियान को चलाया गया। इसके अंतर्गत गांव और शहरों में हो रही गंदगी पर विशेष तौर से ध्यान दिए हैं। इस अभियान के कुछ मुख्य उद्देश्य इस प्रकार से हैं:--

भारत में जो खुले में शौच करने की प्रवृत्ति लोगों में है, उनकी इस प्रवर्ती को जड़ से खत्म करना है इस योजना का प्रमुख  उद्देश्य रहा।
हाथों से मल की सफाई करने की व्यवस्था को खत्म करना।
अच्छे स्वास्थ्य के विषय में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करना।
जन-जागरुकता पैदा करने के लिये सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई के कार्यक्रम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना।
साफ-सफाई से संबंधित सभी व्यवस्था को नियंत्रित करना तथा डिज़ाइन और संचालन करने के लिये शहरी स्थानीय निकाय को मजबूत बनाना भी इसका उद्देश्य था।
हमारे देश को साफ और स्वच्छ कैसे बनाया जाये?

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-13.02.2023-सोमवार.
=========================================