II श्री गणेशाय नमः II-श्री गणेश भजन-गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं

Started by Atul Kaviraje, February 14, 2023, 10:15:34 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  II श्री गणेशाय नमः II
                                 --------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज मंगळवार. श्री गणेश वार. आज ऐकुया श्री गणेश गीत. या भजनIचे बोल आहेत- "गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं""

                                  श्री गणेश भजन
                   "गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं"
                  ---------------------------------------------

गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं,
तुम्हे मनाते हैं गजानन तुम्हे मनाते हैं,
गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं

सबसे पहले तुम्हें मनावें, सभा बीच में तुम्हें बुलावें,
गणपति आन पधारो हम तो तुम्हें बुलाते हैं ,
गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं 

आओ पार्वती के लाला, मूषक वाहन सूंड सुन्दाला,
जपें तुम्हारे नाम की माला ध्यान लगाते हैं,
गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं

उमापति शंकर के प्यारे, तू भक्तों के काज सँवारे,
बड़े बड़े पापी तारे जो शरण में आते हैं ,
गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं 

लड्डू पेडा भोग लगावें, पान सुपारी पुष्प चढावें,
हाथ जोड़ कर करें वंदना शीश झुकाते हैं,
गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं

सब भक्तों ने तेर लगाई, सबने मिलकर महिमा गाई,
रिद्धि सिद्धि संग ले आओ हम भोग लगाते हैं,
गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं

--गायिका :- रेखा गर्ग
--------------------

                     (साभार एवं सौजन्य-गणेश जी के भजन लिरिक्स)
                            (संदर्भ-हिंदी भजन लैरिकस.को.इन)
                    -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-14.02.2023-मंगळवार.
=========================================