निबंध-क्रमांक-169-स्वच्छ भारत अभियान

Started by Atul Kaviraje, February 14, 2023, 10:30:17 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                     क्रमांक-169
                                    ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध"

                            स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध--
                           ----------------------------

     हमारे देश को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। इसकी शुरुआत हमें अपने घर के आस-पास हो रही गंदगी को साफ करके करनी होगी। क्योंकि हमारे आसपास का वातावरण और गंदगी जब नहीं होगी तो इससे हमारा गांव, शहर या कस्बा एकदम साफ सुथरा और स्वच्छ हो पाएंगे।

     आइए जानते हैं अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ किस तरह से किया जाए:--

भारत को एक हरा भरा और स्वच्छता से भरपूर देश बनाया जा सकता है। इसकी शुरुआत लोगों द्वारा ही की जा सकती है क्योंकि यदि लोग जागरूक होंगे तो हमारा देश एकदम साफ और स्वच्छ भारत देश बन जाएगा।

देश को स्वच्छ बनाने के लिए देश के हर घर में शौचालय जरूरी होने चाहिए ताकि गांव में जो-जो लोग खुले में शौच करते हैं, उनकी इस प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

देश के अंदर हर गांव तथा शहर मे जगह जगह पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाना बहुत जरूरी है। इससे लोग शहर में भी इधर उधर गंदगी ना करें।

देश में लोगों को साफ सफाई और स्वच्छता के बारे में जागरूक होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यदि लोग इन सब के बारे में जागरूक रहेंगे तो वह अपने आसपास कभी गंदगी नहीं होने देंगे। आसपास के वातावरण को हमेशा साफ स्वच्छ और निर्मल बनाकर रखेंगे।
अभी सार्वजनिक जगहों पर बड़े-बड़े कूड़ा दानों का होना जरूरी है, इसके साथ ही हर गली मोहल्ले मैं छोटे-छोटे कूड़ेदान का रखना बहुत जरूरी होता है ताकि लोग अपने घरों की गंदगी उन कूड़ेदान में डाल सके।

     हमारे देश में बच्चों की शिक्षा में स्वच्छता के पाठ को पढ़ाया जाना चाहिए। क्योंकि इससे बच्चों के साथ-साथ बड़े भी समझ पाएंगे कि देश में स्वच्छता रखना उनके लिए कितना जरूरी होता है।

                      निष्कर्ष--

     स्वच्छ भारत अभियान बहुत ही अच्छा कदम है। स्वच्छता की ओर इस अभियान के तहत जितनी सफाई होगी, उतना ही अच्छा है क्योंकि गंदगी रहने से कई जानलेवा बीमारियां पनपती है। मलेरिया, हैजा जैसी बहुत खतरनाक बीमारियां हो जाती हैं, जिसका हमें इलाज करना बहुत ही आवश्यक है। इसीलिए हमें चाहिए कि हम अपने भारत को स्वच्छ रखें।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-14.02.2023-मंगळवार.
=========================================