निबंध-क्रमांक-171-स्वच्छ भारत अभियान

Started by Atul Kaviraje, February 16, 2023, 10:33:25 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "निबंध"
                                      क्रमांक-171
                                     ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध"

                             स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध--
                            ----------------------------

               स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता--

     सही मायनों में भारत की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिये है, जो हर तरफ स्वच्छता लाने से शुरु किया जा सकता है। यहाँ कुछ बिंदु दिए जा रहे हैं, जो स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता को दिखाते हैं:--

हमारे देश में कोई भी ऐसी जगह नहीं है, जहां पर कूड़ा करकट नहीं फैला हो। हमारे भारत देश के हर शहर, हर गांव, हर एक मोहल्ला, हर एक गली कूड़े-करकट और गंदगी से भरी पड़ी है।
हमारे देश के गाँवो में शौचालय नहीं होने के कारण के लोग आज भी खुले में शौच करने जाते हैं, जिसके कारण हर जगह गंदगी फैलती है और यह गंदगी नई बीमारियों को आमंत्रण देती है।
हमारे आसपास के सभी नदी-नाले भी कचरे से इस तरह से रहते हैं जैसे कि पानी की जगह कचरा बह रहा हो।
इस कूड़ा करकट और गंदगी के कारण विदेश से लोग हमारे देश में आना कम ही पसंद करते हैं, जिसके कारण हमारे देश को आर्थिक नुकसान होता है।
इस कचरे के कारण हमारे साथ-साथ अन्य जीव जंतुओं को भी नुकसान होता है और साथ ही हमारी पृथ्वी भी प्रदूषित होती है।
ये बेहद जरुरी है कि भारत के हर घर में शौचालय हो साथ ही खुले में शौच की प्रवृति को भी खत्म करने की आवश्यकता है।
नगर निगम के कचरे का पुनर्चक्रण और दुबारा इस्तेमाल, सुरक्षित समापन, वैज्ञानिक तरीके से मल प्रबंधन को लागू करना।
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में वैश्विक जागरुकता का निर्माण करने के लिये और सामान्य लोगों को स्वास्थ्य से जोड़ने के लिये।
पूरे भारत में साफ-सफाई की सुविधा को विकसित करने के लिये निजी क्षेत्रों की हिस्सेदारी बढ़ाना।
भारत को स्वच्छ और हरियाली युक्त बनाना।
ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना।

                   देश के स्वच्छ न होने के कारण--

     हमारे देश का स्वच्छ नहीं होने का सबसे पहला कारण आप और हम ही है। क्योंकि गंदगी और कूड़ा करकट मनुष्य जाति के द्वारा ही फैलाया जाता है। इसके अलावा प्रमुख कारण निम्नलिखित है:--

शिक्षा का अभाव
खराब मानसिकता
घरों में शौचालयों का नहीं होना
अत्यधिक जनसंख्या
सार्वजनिक शौचालय का अभाव
कचरे का सही से निस्तारण का अभाव
उद्योगों का अपशिष्ट पदार्थ
देश को स्वच्छ रखने के उपाय

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                          (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                         -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-16.02.2023-गुरुवार.
=========================================