निबंध-क्रमांक-172-स्वच्छ भारत अभियान

Started by Atul Kaviraje, February 17, 2023, 10:42:50 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "निबंध"
                                      क्रमांक-172
                                     -------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध"

                              स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध--
                             ----------------------------

     हमारे भारत देश को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने के लिए हमें आज ही अपने से शुरुआत करनी होगी। क्योंकि जब तक लोग खुद जागरुक नहीं होंगे तब तक हमारे देश में साफ सफाई का होना नामुमकिन है। कुछ उपाय निम्नलिखित है:

हमें देश के हर घर में शौचालय बनवाने होंगे।
हर शहर, हर गांव की सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने होंगे।
लोगों में साफ सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलानी होगी।
हमें जगह-जगह कचरा पात्रों का निर्माण करना होगा।
शिक्षा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना होगा।
लोगों की मानसिकता बदलने के लिए साफ सफाई के संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।
लोगों को गंदगी के गंभीर परिणामों के बारे में बताना होगा, जिससे की उनको पता चले कि उनके गंदगी फैलाने से उनके साथ-साथ पूरे वातावरण को कितना नुकसान होता है।
हमें बढ़ती हुई जनसंख्या को कम करना होगा।
हमें कचरे के निस्तारण की सही विधि का पता लगाकर उस को अमल में लाना होगा जैसे कि पहाड़ जैसे कचरे के ढेरों को हटाया जा सके।
हमें उद्योग धंधे चलाने वाले लोगों में जागरूकता फैलाने होगी कि उनके छोटे से स्वार्थ के कारण हमारा पूरा वातावरण कितना प्रदूषित हो रहा है।
हमें नए कानूनों का निर्माण करना होगा, जिससे कि लोग कहीं भी गंदगी ना फैलाएं।

                   स्वच्छ भारत अभियान में अन्य योगदान--

     प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी व्यक्तियों को चुना था और उन्हें लोगों को जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड अंबसेडर कहा गया। उन लोगों के नाम निम्नलिखित है:

सचिन तेंदुलकर
महेन्द्र सिंह धोनी
विराट कोहली
बाबा रामदेव
सलमान खान
शशि थरूर
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम
ईआर दिलकेश्वर कुमार
कमल हसन
अनिल अंबानी
प्रियंका चोपड़ा
मृदुला सिन्हा

                       निष्कर्ष--

     स्वच्छता की जागरूकता की मशाल सभी में पैदा होनी चाहिए। इसके तहत स्कूलों में भी स्वच्छ भारत अभियान के कार्य होने लगे हैं स्वच्छता से ना केवल हमारा तन साफ रहता है बल्कि हमारा मन भी साफ रहता है। स्वच्छ भारत अभियान की मशाल आज हमारे पूरे भारत के लिए आवश्यक है, जिसके तहत कई कार्य किये जा रहे है।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-17.02.2023-शुक्रवार.
=========================================