II ओम नमः शिवाय II-महाशिवरात्री-कविता-1

Started by Atul Kaviraje, February 18, 2023, 11:15:37 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                  II ओम नमः शिवाय II 
                                        महाशिवरात्री
                                 ---------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०२.२०२३-शनिवार है. आज महाशिवरात्री की पावन रात है.  हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. ऐसी मान्यताएं है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का धरती पर प्रकाट्य हुआ था. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको महाशिवरात्री की पूजनीय हार्दिक शुभकामनाये. आईए पढते है भगवान शिवजी की कुछ कविताये-रचनाये.

     भारतवर्ष में हिंदुओं को तैतीस करोड़ देवी-देवता जिन्हें वे मानते है तथा पूजते है  परंतु उनमें से प्रमुख स्थान भगवान शिव का है भगवान शिव को मानने वालो ने शैव नामक संम्प्रदाय चलाया । शैव सम्प्रदाय के अधिस्ठता एवं प्रमुख देवता भगवान शिव ही माने जाते है ओर शिव की उपासना नियमित करते है कहते है सभी भगवान इतनी जल्दी खुश नही होते है जितनी जल्दी भगवान शिव खुश हो जाते है भगवान शिव के नाम - शास्त्रो और पुराणों में भगवान के अनेक नाम है जिसमे 108 नाम तो मैं यहां नही लिख सकता पर कुछ नाम जो आप सब जानते होंगे भगवान शिव को शंकर, भोलेनाथ, पशुपति, त्रिनेत्र, पार्वतिनाथ, आदि के नाम से जाना जाता ।

महाशिवरात्रि पर्व पर कविता--
------------------------

हर हर शंकर महादेव हे ,

आशुतोष तुम कैलाशी !
मृत्युंजय तुम शिव कल्याणक ,
हे शम्भु शांत काशीवासी !!
कालजयी गल शेष नाग धर ,
मदनांतक तुम सुखराशी !
नीलकंठ शशि भाल सुशोभित ,
विश्वनाथ मन अभिलाषी !!
कोमल चित्त कृपालु शिवा संग ,
स्वयम् सुशोभित सुस्मित हासी !
बाघाम्बर धारी शिव शंकर ,
तुम आप्त दिगंबर मद-मोह नाशी !!
मोह मदादिक दोष शांत कर ,
मम मन को निर्दोष करो !
मदन मना निष्कपट रहे नित ,
यह भाव सदाशिव पूर्ण करो !!
अनपेक्षित दुर्भाव भस्म हो ,
भस्मान्गरागि शिव कृपा करो !
शम् कर शिवकर मदनत मन हो ,
यह अनुकम्पा शिव आज करो !!
    "शिव रात्रि महापर्व "   
      ॐ नमः शिवाय

--"मदन "
----------
 
महाशिवरात्रि शायरी इन हिंदी--
-------------------------

जटा में गंगा रहती ,अनाथ के हैं नाथ।
नाग की माला पहने, जय- जय भोलेनाथ।।

जब कोई संकट पड़े, लो शिवजी का नाम।
भोलेनाथ  कृपा करें, बन  जाए सब काम।।

--आराधना शुक्ला "बबली"
अयोध्या,उत्तर- प्रदेश
-----------------------

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय
तस्मै न काराय नमः शिवाय।

शिव सत्य है, शिव अनंत है,
शिव अनादि है, शिव भगवंत है,
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,
आओ भगवान शिव का नमन करें,
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-पोएम हिंदी.कॉम)
                         ---------------------------------------   

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-१८.०२.२०२३-शनिवार
=========================================