II ओम नमः शिवाय II-महाशिवरात्री-कविता-5

Started by Atul Kaviraje, February 18, 2023, 11:30:57 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  II ओम नमः शिवाय II 
                                       महाशिवरात्री
                                 ---------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०२.२०२३-शनिवार है. आज महाशिवरात्री की पावन रात है.  हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. ऐसी मान्यताएं है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का धरती पर प्रकाट्य हुआ था. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको महाशिवरात्री की पूजनीय हार्दिक शुभकामनाये. आईए पढते है भगवान शिवजी की कुछ कविताये-रचनाये.

चलो सखियाँ शिवरात्रि मनायें
शिव पूजन की थाली सजाये
चन्दन रोली अक्षत पुष्प
बेल पत्र भांग धतूरा साथ में लाये
चारों तरफ धूम मची है
शिव ब्याह की शहनाई बजी है
रात्रि जागरण का प्रयोजन है
चलो सब जन उसका साक्षी हो जाएं
शंकर भोले भाले है
भक्तो के निराले है
मस्तक पर त्रिपुण्ड शोभता
चंद्रशेखर कहलाते है
पार्वती इनके बामे अंग विराजती
अशोकसुन्दरी इनकी सुता कहलाती
नहुष इनके जमाता शोभते
कार्तिक गणेश सूत कहलाते
आज अहो भाग्य हमारे है
सृष्टि के रूप निराले है
पंचाक्षरी मंत्र के आज जाप का
महत्व बड़े निराले है

--पंकज गोयल
-------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-अजब गजब.कॉम)
                      ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-१८.०२.२०२३-शनिवार
=========================================