II ओम नमः शिवाय II-महाशिवरात्री-शुभकामनाएं-1

Started by Atul Kaviraje, February 18, 2023, 11:33:51 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  II ओम नमः शिवाय II 
                                       महाशिवरात्री
                                 ---------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०२.२०२३-शनिवार है. आज महाशिवरात्री की पावन रात है.  हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. ऐसी मान्यताएं है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का धरती पर प्रकाट्य हुआ था. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको महाशिवरात्री की पूजनीय हार्दिक शुभकामनाये. आईए पढते है, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.

--भोलेनाथ की धूम रहे चारो ओर
सब बोले बम बम मचाये शोर
तुम भी भज लो हम भी भज ले,
ऊं नमः शिवाय गाओ चारो ओर
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

--एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार
महाशिवरात्रि की शुभकIमनाएं 

--बम बम भोले डमरू वाले मेरे शिव का नाम है,
भक्तों पे कृपा बरसाते शंकर का प्यारा नाम है
ऊं नमः शिवाय जप लो भर लो झोली,
भोलेनाथ की कृपा पाना बहुत आसान है ।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

--भोले आए आपके द्वार,
भर दें जीवन में खुशियों की बहार,
ना रहे जीवन में कोई भी दुख,
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

--वो भोला है,
भक्‍तों संग भांग के नशे में भी डोला है
मेरा शिव, मेरा शंकर,
तुमको दे जीवन में खुशियां निरंतर,
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

--शिव की भक्ति से नूर मिलता है
शिव की भक्ति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुकून मिलता है
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है

--भोले की महिमा है अपरम्पार
करते हैं अपने भक्तों का उद्धार
शिव की दया आप पर बनी रहे
और आपके जीवन में खुशियां भरी रहें
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें

--टाइम्स नाऊ डिजिटल
---------------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-टाइम्स नाऊ हिंदी.कॉम)
                     ---------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-१८.०२.२०२३-शनिवार
=========================================