निबंध-क्रमांक-173-कोरोना वायरस (कोविड-19)

Started by Atul Kaviraje, February 18, 2023, 10:37:27 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                        "निबंध"
                                      क्रमांक-173
                                     ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " कोरोना वायरस (कोविड-19) पर निबंध"

                         कोरोना वायरस (कोविड-19) पर निबंध--
                        -----------------------------------

     किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि कोरोना वायरस कितना खतरनाक महामारी का रूप धारण किया था। कोरोना वायरस (कोविड-19) ने संपूर्ण विश्व के अच्छी सी अच्छी अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है।

     आज के समय में कोरोना वायरस इतनी प्रसिद्ध महामारी का रूप धारण किए हुए हैं कि अब इसे आगे बच्चों के कक्षाओं में इस महामारी पर निबंध (Essay on Coronavirus) भी लिखने को मिल सकता है।

     कृपया हमारे इस लेख "कोरोना वायरस पर हिन्दी में निबंध (Corona Virus par Nibandh)" को अंतिम तक अवश्य पढ़ें। हमने अंत में कोरोना वायरस निबंध पर विडियो भी उपलब्ध किया है आप उसे जरूर देखे।

     साल 2019 के बाद कोरोना वायरस का नाम हम सब की ज़िंदगी के साथ जुड़ गया है। कोरोना वायरस एक ऐसा प्राणघातक संक्रमण है, जो बहुत तेजी से पूरी दुनिया में फ़ैल गया है, जिसके चलते विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया है। कोरोना वायरस का जन्म चीन के वुहान शहर में हुआ है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से और हवा के माध्यम से फैलता है।

     सर्दी, खांसी और बुखार होना, शरीर में दर्द होना, थकान महसूस करना, सांस लेने में तकलीफ होना यह कोरोना के सामान्य लक्षण है। कोरोना से प्रभावित व्यक्ति में इसके लक्षण दिखने में करीब 14 दिन भी लग जाते हैं। कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना, सैनिटाइजर से हाथ को बराबर साफ़ करना और  हर व्यक्ति से 3 फुट की दुरी बनाये रखना  बेहद जरुरी है।

     भारत में जनवरी 2020 में कोरोना पाया गया था, जिसके चलते पुरे देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। कोरोना वायरस ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को धराशायी कर दिया है। इस वायरस की वजह से लाखों लोको की मौत हो चुकी है और करोड़ो लोग बेकार बन गए है।

     वैसे तो अब तक कोरोना का सटीक इलाज पूरे दुनिया भर के वैज्ञानिक अभी तक भी नही ढुंढ पाये है। लेकिन कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन कई हद तक सफल रही है।

     यह एक प्राणघातक वायरस है, जो मनुष्‍य जाति का नामो निशान मिटा सकती है। कोरोना वायरस प्रत्‍येक देश के सामने एक गंभीर चुनौती के रूप में उभर कर सामने आया है। इससे निपटने के लिये देश में एकता होना अतिआवश्‍यक है।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                       (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                      -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.02.2023-शनिवार.
=========================================