II छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती II-कविता-4

Started by Atul Kaviraje, February 19, 2023, 11:04:30 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                             II छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती II
                            ---------------------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१९.०२.२०२३-रविवार है I छत्रपती शिवाजी महाराज की आज तारीखवार जयंती है I छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1627 को मराठा परिवार में शिवनेरी (महाराष्ट्र) में हुआ  था। शिवाजी के पिता शाहजी और माता जीजाबाई थी।  वे एक भारतीय शासक थे, जिन्होंने मराठा साम्राज्य खड़ा किया था। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे बहादुर, बुद्धिमानी, शौर्यवीर और दयालु शासक थे। इसीलिए उन्हें एक अग्रगण्य वीर एवं अमर स्वतंत्रता-सेनानी स्वीकार किया जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रियोंको छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती की हार्दिक शुभकामनाये I आईए, पढते है, शिवाजी महाराज की कुछ कविताये-रचनाये--

=========================================
सुसंस्कृत, सम्पन्न था भारत, थी ठाठ-बाट राजाओं की,
नजर लग गई जानें कैसे, बर्बर आताताईयों की।
महावीर योद्धाओं से यूं ,भारत का इतिहास भरा है,
आज कहानी आओ सुन लें, जिनसे नव इतिहास बना है।
जिनके पिता शाहजी थे, माता जीजा धर्म परायण,
जन्म लिया शिवनेरी दुर्ग में बालक हुआ कर्तव्य परायण।
तीर, तलवार औ भाले-बरछे, वीर शिवा के खेल-खिलौने थे,
युद्ध-कौशल, शासन-प्रबंध में, अद्भुत और अनोखे थे।
नारी और सब धर्मों का, सम्मान हमेशा करते थे,
वीर शिवाजी भारत पर, अभिमान हमेशा करते थे।
छापामार युद्ध में काबिल, नौसेना के जनक हुए,
जैसे को तैसा की नीति, रणनीतिकार वो गजब हुए।
जगा देशप्रेम जनमानस में, सबमें है स्वाभिमान भरा,
एक मराठा सौ पर भारी, इतना सबमें विश्वास भरा।
जन्मभूमि जो अपनी है, मुगलों का क्यों अधिकार यहाँ,
क्यों करें गुलामी उनकी हम, मिटने को सब तैयार यहाँ।
येन केन प्रकारेण युद्ध में, जीतना जरूरी होता है,
पूर्ण स्वराज की खातिर तो बलिदान जरूरी होता है।
जहाँ जरूरत पड़ी संधि की, झट-पट मित्र बना लेते,
जहाँ समझते शत्रु बली है, छुपकर काम तमाम करते।
भर हुंकार कह महादेव, नाकों दम कर दी मुगलों की,
चुनकर गद्दारों को मारा, कभी हाथ न आए मुगलों की।
कर्म यज्ञ की ज्वाला में, सर्वस्व समर्पित किया जिसने,
आओ उनकी जन्म-तिथि पर, देश-प्रेम की लें कसमें।   
=========================================

--नूतन बाला
------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ही हिंदी.कॉम)
                       ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-19.02.2023-रविवार.
=========================================