निबंध-क्रमांक-175-कोरोनावायरस

Started by Atul Kaviraje, February 20, 2023, 10:05:58 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "निबंध"
                                   क्रमांक-175
                                 -------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " कोरोनावायरस पर निबंध"

                               कोरोनावायरस पर निबंध--
                              ---------------------

                     प्रस्तावना--

     कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च वर्ष 2020 को इसे वैश्विक महामारी का दर्जा प्रदान किया। इसके संक्रमण की वजह से आज इसके संक्रमित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बड़ी मात्रा में बढ़ती जा रही है। इसकी कोई सटीक दवा का निर्माण ना होने के कारण इसकी संक्रमित संख्या को रोकना ना के बराबर हो गया है।

     विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इससे बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस को जारी किए हैं। जिन्हें हम अपने जीवन में फॉलो करके covid-19 से खुद को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। जब कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो उसके अंदर इसके लक्षण शीघ्र ही पता नहीं चलते इसे पता करने में काफी वक्त लग जाता है। आइए इसके बारे में और विस्तार पूर्वक से समझते हैं।

                     कोरोना वायरस क्या है ?--

     इस घातक वायरस की उत्पत्ति हमारे पड़ोसी देश चीन के शहर वुहान से हुई थी। जब इस महामारी धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया तब इसे कुछ विशेषज्ञों ने माइक्रोस्कोप से देखा तो इसका आकार किसी राजा के ग्राउंड की जैसे दिखाई दे रहा था। यह वायरस अपने संक्रमण को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचा कर लोगों को संक्रमित करता है।

                कोरोना वायरस के क्या लक्षण होते हैं ?--

     यह एक ऐसा वायरस है, जिसके संक्रमित व्यक्ति में इसके लक्षण शीघ्र ही पता नहीं चलते हैं, जिसे पता चलने में करीब 14 दिनों का समय लग जाता है। इसीलिए यह आवश्यक है कि यदि आप किसी संक्रमित क्षेत्र से या फिर विदेश यात्रा करके अपने घर को वापस हुए हैं तो इस परिस्थिति में आप स्वयं को कम से कम अन्य लोगों से दूर 14 दिनों के लिए रखें।

     14 दिनों के उपरांत आप यदि देखें की किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या आपको नहीं हो रही है तो आप बिल्कुल ही स्वस्थ हैं, आपको इस बीमारी ने संक्रमित नहीं किया है। कोरोना वायरस के कुछ इस प्रकार से प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।

सुखी ख़ासी आना
बुखार का रहना
सर्दी होना
शरीर में अकड़न और दर्द
पूरा दिन थकान महसूस करना
सांस लेने में तकलीफ
गले में खराश

     इन सभी प्रमुख लक्षणों के अलावा तीव्र श्वसन सिंड्रोम निमोनिया गुर्दे का फेल होना और संक्रमण का स्तर अधिक होने पर संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु होना भी संभव है।

     कोरोना वायरस क्या केवल पुरुषों को ही प्रभावित कर सकता है, क्या महिलाओं को कोरोना वायरस का खतरा नहीं होता है ?

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-20.02.2023-सोमवार. 
=========================================