मेरी धरोहर-कविता सुमन-76-मैं तो यूँ ही बुनता हूँ ग़ज़लें अपनी...

Started by Atul Kaviraje, February 26, 2023, 09:48:26 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "मेरी धरोहर"
                                   कविता सुमन-76
                                  ---------------- 

मित्रो,

     आज पढेंगे, ख्यातनाम, "मेरी धरोहर" इस शीर्षक अंतर्गत, मशहूर, नवं  कवी-कवियित्रीयोकी कुछ बेहद लोकप्रिय रचनाये. आज की कविता का शीर्षक है- "मैं तो यूँ ही बुनता हूँ ग़ज़लें अपनी..."

                            "मैं तो यूँ ही बुनता हूँ ग़ज़लें अपनी..."   
                           ----------------------------------

चाँद ज़रा जब मद्धम-सा हो जाता है
अम्बर जाने क्यूँ तन्हा हो जाता है

चोट लगी है जब-जब नींद की रूहों को
जिस्म भी ख़्वाबों का नीला हो जाता है

तेरी गली में यूँ ही आते-जाते बस
ऐसा-वैसा भी कैसा हो जाता है

उसके फ़ोन की घंटी पर कमरा कैसा
लाल-गुलाबी सपनीला हो जाता है

येल्लो पोल्का डॉट दुपट्टा तेरा उड़े
तो मौसम भी चितकबरा हो जाता है

अलबम का इक-इक फ़ोटो जाने कैसे
शब को नॉवेल का पन्ना हो जाता है

तेरी-मेरी नज़रों का बस मिलना भर
मेरे लिये वो ही बोसा हो जाता है

उस नीली खिड़की के पट्टे का खुलना
नीचे गली में इक क़िस्सा हो जाता है

इश्क़ का 'ओएसिस' हो या हो यादों का
"धीरे-धीरे सब सहरा हो जाता है"

मैं तो यूँ ही बुनता हूँ ग़ज़लें अपनी
नाम का तेरे क्यूँ हल्ला हो जाता है

*ओएसिस = मरुद्यान
-------------------

-गौतम राजरिशी
--------------
--yashoda Agrawal
(Thursday, October 17, 2013)
---------------------------------

                    (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-४ यशोदा.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
                   -----------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-26.02.2023-रविवार.
=========================================