साहिर लुधियानवी जी के बेहतरीन नगमे-गुमराह-ये हवा, ये हवा, ये हवा

Started by Atul Kaviraje, March 02, 2023, 10:52:37 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                           "साहिर लुधियानवी जी के बेहतरीन नगमे"
                          ------------------------------------

मित्रो,

     आईए, आज सुनते है, "साहिर लुधियानवी जी के बेहतरीन नगमे" इस गीत-मालिका के अंतर्गत, "गुमराह" फिल्म का गाना. इस गाने के बोल है- "ये हवा, ये हवा, ये हवा"

                                 "ये हवा, ये हवा, ये हवा"
                                -----------------------

ये  हवा, ये  हवा, ये  हवा
ये फिजा, ये फिजा, ये फिजा 
है उदास जैसे मेरा दिल, मेरा दिल, मेरा दिल
आ भी जा ! आ भी जा ! आ भी जा !

आ! कि अब तो  चांदनी भी जर्द हो चली, हो चली,  हो चली
धडकनों की नर्म आंच सर्द हो चली, हो चली,  हो चली
ढल चली है रात आ के  मिल! आ के  मिल!  आ के मिल!
आ भी जा ! आ भी जा ! आ भी जा !

राह में बिछी हुई है मेरी हर नज़र, हर नज़र, हर नज़र
मैं तड़प रहा हूं और तू है बेखबर,  बेखबर,  बेखबर
रुक रही है सांस आ के मिल!  आ के मिल!  आ के मिल!
आ भी जा ! आ भी जा ! आ भी जा !

====================
गुमराह – 1963
Composer : Ravi
Singer : Mahender Kapoor
Producer/Director : B.R.Chopra
Actor : Sunil Dutt, Mala Sinha
====================

--Posted by Sunil Bhatt
---------------------------

              (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-साहिर-लुधियानवी.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
             ------------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-02.03.2023-गुरुवार.
=========================================