भारत डिस्कव्हरी-अंडमान द्वीपसमूह

Started by Atul Kaviraje, March 04, 2023, 10:50:38 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "भारत डिस्कव्हरी"
                                  -----------------

मित्रो,

     "भारत डिस्कव्हरी" विषया-अंतर्गत, आज पढेंगे "इतिहास-कोश" इस श्रेणी-अंतर्गत एक इतिहास लेख. इस लेख का शीर्षक है- अंडमान द्वीपसमूह.

                                  "अंडमान द्वीपसमूह"
                                 -------------------

=========================================
अंडमान द्वीपसमूह--
विवरण-'अंडमान द्वीपसमूह' बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग है।
अधिकार क्षेत्र-भारत सरकार
क्षेत्रफल-2,508 वर्गमील
लंबाई-219 मील
चौड़ाई-32 मील
राजधानी-पोर्ट ब्लेयर
संबंधित लेख-अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
अन्य जानकारी-अंडमान का मुख्य भूभाग पाँच प्रधान द्वीपों से बना है, जो एक-दूसरे के सन्निकट स्थित हैं। इन द्वीप समूहों को 'बृहत्‌ अंडमान' कहते हैं। बृहत्‌ अंडमान के दक्षिण में लघु अंडमान और पूर्व में रिची द्वीपपुंज स्थित है।
=========================================

     अंडमान द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी के बीच उत्तर दक्षिण (10° 13' उत्तरी अक्षांश से 13° 20' उत्तरी अक्षांश तक) फैला हुआ, कुछ द्वीपों का पुंज है, जो भारत सरकार के अंतर्गत है। भारत सरकार इनका शासन केंद्र द्वारा करती है। अंडमान में छोटे बड़े मिलाकर कुल 204 द्वीप हैं। हुगली नदी के मुहाने से लगभग 590 मील और बर्मा के नेग्राइस अंतरीप से यह 120 मील की दूरी पर है। इस द्वीपपुंज की पूरी लंबाई 219 मील है, तथा अधिकतम चौड़ाई 32 मील और कुल भूभाग का क्षेत्रफल 2,508 वर्गमील है। निकोबार द्वीपपुंज अंडमान के दक्षिण में 75 मील की दूरी पर स्थित है। इसके द्वीपों की संख्या 19 और कुल भूमि का क्षेत्रफल 735 वर्ग मील है।

--भारत डिस्कव्हरी
-----------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-भारत डिस्कव्हरी.org)
                      --------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-04.03.2023-शनिवार.
=========================================