साहिर लुधियानवी जी के बेहतरीन नगमे-द बर्निंग ट्रेन-वादा! जब तक अम्बर पर तारे हों

Started by Atul Kaviraje, March 04, 2023, 10:59:14 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                           "साहिर लुधियानवी जी के बेहतरीन नगमे"
                          -------------------------------------

मित्रो,

     आईए, आज सुनते है, "साहिर लुधियानवी जी के बेहतरीन नगमे" इस गीत-मालिका के अंतर्गत, "द बर्निंग ट्रेन" फिल्म का गाना. इस गाने के बोल है- "वादा! हां वादा! जब तक अम्बर पर तारे हों"

                         "वादा! हां वादा! जब तक अम्बर पर तारे हों"
                        ---------------------------------------

वादा!        हां वादा!
जब तक अम्बर पर तारे हों और धरती पर फूल खिलें
इसी जगह और इसी तरह हम दो मतवाले रोज़ मिलें
करो वादा     हां जी! वादा

देखो अब बिछड़े न मिल के निगाह
      कहा है तो हम सदा करेंगे निबाह
तपी-तपी धुली-धुली सांसें हैं गवाह
      जिएं चाहे मरें अब घटेगी न चाह
जब तक नदियों में पानी हो और पेड़ों के हाथ हिलें
      इसी जगह और इसी तरह हम दो मतवाले रोज़ मिलें

देखो कल ढूंढे नहीं हमको ये राह
      जुदा हो के जीना हो तो जीना है ग़ुनाह
मिली रही सदा यूं ही बांहों की पनाह
      घटेगा न कभी मेरा प्यार है अथाह
फूल बिछे हों इस रस्ते में या कांटों से पांव छिलें
     इसी जगह और इसी तरह हम दो मतवाले रोज़ मिलें

=====================
द बर्निंग ट्रेन -1980
Composer :  R.D.Burman
Singer : Asha Bhonsle
Producer: B.R.Chopra
Director : Ravi Chopra
Actor :Dharmendra, Hema Malini
=====================

--Posted by Sunil Bhatt
---------------------------

               (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-साहिर-लुधियानवी.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
              ------------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-04.03.2023-शनिवार.
=========================================