लफ़्ज़ों का खेल-समवन समवेयर-Album-देखा तो मेरा साया भी

Started by Atul Kaviraje, March 08, 2023, 10:55:36 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "लफ़्ज़ों का खेल"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज सुनते है, "लफ़्ज़ों का खेल" इस शीर्षक के अंतर्गत, "जगजीत सिंह" की आवाज मे "समवन समवेयर" Album का गीत.

                                "देखा तो मेरा साया भी"
                               ----------------------

देखा तो मेरा साया भी
मुझ से जुदा मिला
सोचा तो हर किसी से
मेरा सिलसिला मिला
देखा तो मेरा साया भी...

शहर-ए-वफ़ा में अब किसे
अहल-ए-वफ़ा कहें
हमसे गले मिला तो
वो ही बेवफ़ा मिला
देखा तो मेरा...

फ़ुर्सत किसे थी
जो मेरे हालात पूछता
हर शख़्स अपने बारे में
कुछ सोचता मिला
देखा तो मेरा...

उसने तो ख़ैर अपनों से
मोड़ा था मुँह 'अयाज़'
मैंने ये क्या किया कि
मैं ग़ैरों से जा मिला
देखा तो मेरा...

============================
देखा तो मेरा साया भी - Dekha To Mera Saaya Bhi
Movie/Album: समवन समवेयर (1996)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: अयाज़ झांसवी
Performed By: जगजीत सिंह
============================

               (साभार एवं सौजन्य-हिंदी लैरिकस प्रतीक.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
                        (संदर्भ-Lyrics In Hindi-लफ़्ज़ों का खेल)
              ---------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-08.03.2023-बुधवार.
=========================================