ऑल इंडिया ब्लॉगर्स असोसिएशन-निराला युग से आगे-हिन्दी साहित्य की विकास यात्रा

Started by Atul Kaviraje, March 10, 2023, 10:43:39 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                              "ऑल इंडिया ब्लॉगर्स असोसिएशन"
                             --------------------------------

मित्रो,

     आज सुनते है, "ऑल इंडिया ब्लॉगर्स असोसिएशन" इस ब्लॉग के अंतर्गत, एक लेख/कविता.

            निराला युग से आगे---हिन्दी साहित्य की विकास यात्रा---"अगीत"--
           --------------------------------------------------------

निराला युग से आगे---हिन्दी साहित्य की विकास यात्रा---"अगीत" .... डा श्याम गुप्त ..
------------------------------------------------------------------------

"अज्ञान तमिस्रा को मिटाकर,
आर्थिक रूप से समृद्ध होगी,
प्रबुद्ध होगी,
नारी !, तू तभी स्वतन्त्र होगी। " ( नव अगीत )
                               ------ श्रीमती सुषमा गुप्ता

"संकल्प ले चुके हम,
पोलिओ-मुक्त जीवन का,
धर्म और आतंक के -
विष से मुक्ति का,
संकल्प भी तो लें हम। " ( अगीत )
                    -----महाकवि श्री जगत नारायण पान्डेय

" सावन सूखा बीत गया तो,
दोष बहारों को मत देना;
तुमने सागर किया प्रदूषित" ( त्रिपदा अगीत )
                    -----डा. श्याम गुप्त

                    इस धारा "अगीत" का प्रवर्तन सन १९६६ ई. में काव्य की सभी धाराओं मे निष्णात, कर्मठ व उत्साही वरिष्ठ कवि डा रंग नाथ मिश्र 'सत्य' ने लखनऊ से किया। तब से यह विधा, अगणित कवियों, साहित्यकारों द्वारा विभिन्न रचनाओं, काव्य-संग्रहों, अगीत -खण्ड-काव्यों व महा काव्यों आदि से समृद्धि के शिखर पर चढ़ती जा रही है।  इस प्रकार निश्चय ही अगीत, अगीत के प्रवर्तक डा. सत्य व अगणित रचनाकार , समीक्षक व रचनायें, निराला-युग से आगे, हिन्दी, हिन्दी सा्हित्य, व छन्द शास्त्र के विकास की अग्रगामी ध्वज व पताकायें हैं, जिसे अन्य धारायें, यहां तक कि मुख्य धारा गीति-छन्द विधा भी नहीं उठा पाई; अगीत ने यह कर दिखाया है, और इसके लिये कृत-संकल्प है।

--shyam gupta
(रविवार, 27 नवंबर 2011)
-------------------------                                                 

   (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-allindiabloggersassociation.blogspot.com)
  ----------------------------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-10.03.2023-शुक्रवार.
=========================================