भारत डिस्कव्हरी-अंतिओक

Started by Atul Kaviraje, March 10, 2023, 10:53:19 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "भारत डिस्कव्हरी"
                                   -----------------

मित्रो,

     "भारत डिस्कव्हरी" विषया-अंतर्गत, आज पढेंगे "इतिहास-कोश" इस श्रेणी-अंतर्गत एक इतिहास लेख. इस लेख का शीर्षक है- अंतिओक.

                                      "अंतिओक"
                                     -----------

     अंतिओक पश्चिमी एशिया में इस नाम के अनेक नगर लबुएशिया तक बसते चले गए थे। अंतिओक प्राचीन काल का प्रसिद्ध ईसाई धर्म प्रचारक देश है। इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण नगर सीरिया में है, जो लेबनान और तोरस पर्वतमालाओं के बीच में है। जो सागर से प्राय: 20 मील दूर ओरोंतीज़ नदी के बाएँ किनारे पर बसा है। यह सिकंदर के साम्राज्य सेल्यूकस के हिस्से की राजधानी है। सेल्यूकस ने ही इस नगर को बसाया था। यह एक तुर्की नगर है।

इसका वर्तमान नाम अताक्या है।
लघु एशिया, फरात की उपरली घाटी, मिस्र और फिलिस्तीन से आने वाली सारी राहें यहीं मिलती हैं और यहीं उन सबके व्यापार का केंद्र था।
इसके निर्माण का आरंभ उसी के शत्रु अंतिगोनस ने किया था। धीरे-धीरे, इस नगर का विस्तार होता गया।
चौथी सदी में इसकी जनसंख्या ढाई लाख हो गई। बाद में रोमनों ने इसे जीत लिया।
इस तुर्की नगर की भाषा भी तुर्की है।

--भारत डिस्कव्हरी
-----------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-भारत डिस्कव्हरी.org)
                     --------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-10.03.2023-शुक्रवार.
=========================================