II गुडी पाडवा II-कविता-2

Started by Atul Kaviraje, March 22, 2023, 10:50:02 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      II गुडी पाडवा II
                                     ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२२.०३.२०२३-बुधवार है. आज "गुडी पाडवा" है. गुडी पडवा के दिन हिन्दू पंचांग का शुभारम्भ होता हैं. देश में उत्साह से यह पर्व मनाया जाता हैं सभी एक दुसरे को नव वर्ष की बधाई देते हैं. खासतौर पर महाराष्ट्र में इस त्यौहार पर धूम देखी जाती हैं. पुरे उत्साह, रीति रिवाज एवम संस्कारों के साथ यह त्यौहार मनाया जाता हैं . मराठी कविताके मेरे सभी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको गुडी पाडवा की हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है, गुडी पाडवा की कुछ रचनाये-कविताये.

=========================================
शाखों पर सजता नये पत्तो का श्रृंगार मीठे पकवानों की होती चारो तरफ बहार मीठी बोली से करते, सब एक दूजे का दीदार
चलो मनाये हिन्दू नव वर्ष इस बार
—————————-
वृक्षों पर सजती नये पत्तो की बहार हरियाली से महकता प्रकृति का व्यवहार ऐसा सजता हैं गुड़ी का त्यौहार
मौसम ही कर देता नववर्ष का सत्कार
—————————-
नौ दुर्गा के आगमन से सजता हैं नव वर्ष गुड़ी के त्यौहार से खिलता हैं नव वर्ष कोयल गाती हैं नववर्ष का मल्हार
संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
चैत्र की शुरुवात से होता नव आरंभ
यही हैं हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ
—————————-
घर में आये शुभ संदेश धरकर खुशियों का वेश पुराने साल को अलविदा हैं भाई
हैं सबको नवीन वर्ष की बधाई
—————————-
ऋतू से बदलता हिन्दू साल नये वर्ष की छाती मौसम में बहार बदलाव दिखता पृकृति में हर तरफ
ऐसे होता हिन्दू नव वर्ष का त्यौहार
—————————-
हिंदू नव वर्ष की हैं शुरुवात कोयल गाये हर डाल- डाल पात-पात चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा का हैं अवसर
खुशियों से बीते नव वर्ष का हर एक पल
=========================================

--कर्णिका
---------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-दीपावली.को.इन)
                      ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-22.03.2023-बुधवार.
=========================================