II श्री रामनवमी II-कविता-3

Started by Atul Kaviraje, March 30, 2023, 11:38:49 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    II श्री रामनवमी II
                                   -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०३.२०२३-गुरुवार है. आज "श्री राम नवमी" है. यह पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी हो जाती है. हिंदु धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था अत: इस शुभ तिथि को भक्त लोग रामनवमी के रूप में मनाते हैं एवं पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य के भागीदार होते है. मराठी कविताके मेरे सभी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको राम-नवमी की हार्दिक बधाईया. आईए, पढते है, राम नवमीकी कुछ कविताये-रचनाये. 

धर्म सत्य पर आधारित हों, ज्ञान हो निर्मल गंगा जैसा,
भूख प्यास की पीड़ा न हो, हर मानव हो मानव जैसा।

नवराते में शक्ति पूजें, हर तन बने बज्र के जैसा,
राज करे चाहे कोई भी, राजा हो श्रीराम के जैसा।

हर शबरी के द्वार चलें हम, जहां अहिल्या दीप जलाएं,
राम तत्व है सबके अंदर, आओ फिर से उसे जगाएं।

शुभ-अवसर है राम-जन्म का, आओ सब मिल शीश झुकाएं,
अंदर बैठे तम को मारें, आओ मिलजुल खुशी मनाएं।

होने को बहुतेरी नवमी, इस नवमी की छटा निराली,
नवराते जग शक्ति पूजे, शीतल, ज्वाला, गौरी, काली।

राम जन्म जिस नवमी होता, उस नवमी की महिमा अद्भुत,
सृष्टि भी होती मतवाली, दिन में होली रात दिवाली।

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हि हिंदी.कॉम)
                       ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.03.2023-गुरुवार.
=========================================