II श्री रामनवमी II-कविता-4

Started by Atul Kaviraje, March 30, 2023, 11:39:55 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    II श्री रामनवमी II
                                   -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०३.२०२३-गुरुवार है. आज "श्री राम नवमी" है. यह पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी हो जाती है. हिंदु धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था अत: इस शुभ तिथि को भक्त लोग रामनवमी के रूप में मनाते हैं एवं पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य के भागीदार होते है. मराठी कविताके मेरे सभी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको राम-नवमी की हार्दिक बधाईया. आईए, पढते है, राम नवमीकी कुछ कविताये-रचनाये. 

राम भक्ति की बहती धार
है राम नाम मोक्ष का द्वार
सो जपते जाना जपते जाना
तेरे जीवन का होगा उद्धार

क्या होती मर्यादा जान ले
अपना अस्तित्व पहचान ले
तुझ में पायेगा राम को
बस राम का ही ध्यान ले

कौन कहता है राम भगवान
राम तो है तेरी पहचान
राम है ही तेरा अभिमान
अतः करो राम का गुणगान

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हि हिंदी.कॉम)
                        ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.03.2023-गुरुवार.
=========================================