महावीर जयंती-कविता-1

Started by Atul Kaviraje, April 04, 2023, 11:41:22 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "महावीर जयंती"
                                      ---------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०४.०४.२०२३-मंगळवार है. आज "महावीर जयंती" है. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव इस वर्ष 04 अप्रैल, मंगळवार यानी मनाया जाएगा। जैन धर्म के अनुयायी महावीर जयंती को हर्षोल्लास से मनाते हैं। भगवान महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के कुंडलपुर के राज घराने में हुआ था। इनके माता का नाम त्रिशला और पिता सिद्धार्थ थे। हिंदी कविताके मेरे सभी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको महावीर जयंती की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है, कुछ कविताये-रचनाये.

युग की है यही पुकार,
फिर हो महावीर अवतार
जियो और जीने दो, गूँजे
हर घर, मंदिर, हर द्वार
युग की है यही पुकार,
फिर हो महावीर अवतार
सत्य, अहिंसा धर्म हो
मिट जाए अत्याचार
युग की यही पुकार,
फिर हो महावीर अवतार
हे वीर ,अतिवीर,सन्मति
हे महावीर, हे वर्धमान
प्राणियों की सुनो पुकार
कर दो सबका कल्याण
गाय और सिंह एक घाट
फिर साथ पिएँ पानी
दिगंबर श्वेतांबर भेद मिटा
जैन उर धरें माँ जिनवाणी
युग की है यही पुकार,
फिर हो महावीर अवतार
महावीर के उपदेशों पर
चले सारा संसार
युग की है यही पुकार,
फिर हो महावीर अवतार

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी गाईड्स.इन)
                       --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-04.04.2023-मंगळवार.
=========================================