महावीर जयंती-कविता-3

Started by Atul Kaviraje, April 04, 2023, 11:43:53 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "महावीर जयंती"
                                    ---------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०४.०४.२०२३-मंगळवार है. आज "महावीर जयंती" है. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव इस वर्ष 04 अप्रैल, मंगळवार यानी मनाया जाएगा। जैन धर्म के अनुयायी महावीर जयंती को हर्षोल्लास से मनाते हैं। भगवान महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के कुंडलपुर के राज घराने में हुआ था। इनके माता का नाम त्रिशला और पिता सिद्धार्थ थे। हिंदी कविताके मेरे सभी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको महावीर जयंती की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है, कुछ कविताये-रचनाये.

आओ बच्चो मिलकर आओ
आज तुम्हें कुछ बातें बताऊँ
महावीर के जन्मदिवस पर
उनके कुछ उपदेश सुनाऊँ
कभी किसी से झूठ न बोलो
सच्च के लिए अपना मुँह खोलो
जब भी कभी बोलना चाहो
तो पहले शब्दों को तोलो
रखो सदा ही सच्च को साथ
चाहे दिन हो चाहे रात
किसी की कभी न करो बुराई
मीठी वाणी मे सबकी भलाई
कभी कोई गलती कर जाओ
तो माफी से मुक्ति पाओ
माफी माँगना या फिर करना
नहीं कभी कोई इससे डरना
रखो सबसे मैत्री भाव
छोड़ो सबपे यह प्रभाव
क्षमा से बडा न कोई उपहार
होते इससे उच्च विचार
कभी न हिंसा किसी पे करना
सबसे ही मिलजुल कर रहना
सबमें एक ही जैसी जान
नहीं करना किसी का अपमान
छोड़ो सारे वैर-विरोध
कभी न मन में लाना क्रोध
बच्चो यह सब बातें समझना
अच्छाई के मार्ग पर चलना
महावीर के शुभ वचनों का
जीवन में सब पालन करना

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी गाईड्स.इन)
                        ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-04.04.2023-मंगळवार.
=========================================