II बाबासाहेब आंबेडकर जयंती II-कविता-8

Started by Atul Kaviraje, April 14, 2023, 10:47:18 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                            II बाबासाहेब आंबेडकर जयंती II
                           ------------------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१४.०४.२०२३-शुक्रवार है. आज  "बाबासाहेब आंबेडकर जयंती" है. बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म दिन 14 अप्रैल को पर्व के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अम्बेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको बाबासाहेब आंबेडकर जयंती की बहोत सारी शुभकामनाये. आईए, पढते है, कुछ कविताये-रचनाये.

                    बाबा साहब पर कविता--

कुछ लिखू कम पड़ जाते हैं शब्द
वो बाबा साहब हस्ती हैं महान
जिसकी कलम की ताकत देखकर
नतमस्तक हैं सारा जहाँ

बहुत मुसीबतें देखी हैं जिसने
और झेले हैं लाखों अपमान
फिर भी अनवरत चलता रहा
अपने कर्म पथ पर वो इंसान

हर इंसान को मिले सम्मान
रचित किया एक ग्रंथ संविधान
जिस पर टिककर खड़ा हुआ हैं
सबसे बड़ा लोकतंत्र हिंदुस्तान

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ही हिंदी.कॉम)
                         ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-14.04.2023-शुक्रवार.
=========================================