II अक्षय तृतीया II-अक्षय तृतीया-कविता-1

Started by Atul Kaviraje, April 22, 2023, 11:48:50 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II अक्षय तृतीया II
                                  ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२२.०४.२०२३-शनिवार है. आज "अक्षय तृतीया" है. अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको अक्षय तृतीया की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है कुछ कविताये-रचनाये.

                                      "अक्षय तृतीया"
                                     --------------

अक्षय तृतीया का दिन

हम सबको सुख देता

आनंद देता

ख़ुशी देता

सबका मन प्रसन्न होता

हिन्दू संस्कृति में

आज के दिन का

विशेष महत्व

कई महत्वपूर्ण कार्य आज के दिन ही हुए

परशुराम का अवतार

गंगा अवतरण

अक्षय पात्र

माँ अन्नपूर्णा का जन्म

अक्षय जिसका कभी क्षय ना हो

पंडितो अनुसार आज

अभूज सावा होता

सभी कार्यों का शुभारंम्भ

आज किया जाता

विवाह का उत्तम मुहूर्त होता

आज लाखों युवा युवती

विवाह के बंधन में बंधते

भवानों के प्रवेश होते

व्ययसायों के प्रारम्भ होते

नहीं कोइ संशय

नहीं कोई विवाद होता

अक्षय तृतीया के दिन

सबका मन अटूट श्रद्धा

से भरा होता क्योंकि

आज का दिन अक्षय होता

आज किया कार्य अक्षय होता।

--दीपक श्रीवास्तव
----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-स्टोरी मिरर.कॉम
                        --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-22.04.2023-शनिवार.
=========================================