II अक्षय तृतीया II-अक्षय तृतीया-कविता-2

Started by Atul Kaviraje, April 22, 2023, 11:50:11 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II अक्षय तृतीया II
                                  ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२२.०४.२०२३-शनिवार है. आज "अक्षय तृतीया" है. अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको अक्षय तृतीया की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है कुछ कविताये-रचनाये.

                                     "अक्षय तृतीया"
                                    --------------

आओ मिलकर हम सब,

मनाये आज अक्षय तृतीया।

अपने गुनाहों की कर लें,

ईश्वर से क्षमा याचना।।


ग़लती से या जानबूझकर,

अगर दिल किसी का दुखाया हो।

हे ईश्वर क्षमा करना अगर हमसे,

मन किसी का मुरझाया हो।।


आज ही के दिन परशुराम ने,

दसां अवतार ले जन्म लिया।

आज ही के दिन वेद व्यास ने,

महाभारत लिखना प्रारंभ किया।।


आज ही के दिन गंगा मइया,

धरती पर अवतरित हुई।।

आज ही के दिन त्रेता युग की,

इस जग में शुरुआत हुई।।


आज ही के दिन, ग़रीब सुदामा ने

मित्र कान्हा को भोजन कराया।

और बदले में कभी न ख़त्म होने की,

धन-दौलत ऐश्वर्या पाया।।


आज ही के दिन अक्षय पात्र दे,

श्री कृष्ण ने दिया वरदान।

बड़े आराम से पाण्डवों ने गुज़र की,

अपने वनवास के दौरान।।

--डॉ.शिखा तेजस्वी 'ध्वनी'
-----------------------

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-स्टोरी मिरर.कॉम
                        ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-22.04.2023-शनिवार.
=========================================