II अक्षय तृतीया II-अक्षय तृतीया की महत्ता-कविता-4

Started by Atul Kaviraje, April 22, 2023, 11:52:58 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II अक्षय तृतीया II
                                  ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२२.०४.२०२३-शनिवार है. आज "अक्षय तृतीया" है. अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको अक्षय तृतीया की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है कुछ कविताये-रचनाये.

                                "अक्षय तृतीया की महत्ता"
                               -----------------------

अक्षय तृतीया शुभ दिवस, शुरू होता सब काज।

वैशाख माह का शुक्ल पक्ष, तिथि तृतीया आज।

ब्रम्हा पुत्र अक्षय का जन्म, हुआ तिथि ही आज।

परशुराम के शुभावतरण से, धरा बना बिना राज।1।


माँ गंगा धरती आयी, अन्नपूर्णा का अवतरण।

खजाना मिला कुबेर को, हुआ सोने का भरण।

पांडवों को अक्षय पात्र, मिले श्रीकृष्ण चरण।

ऋषभ देव के उपवास का, गन्नारस से पारण।2।


वेदव्यास गणेश संग, रचे महाभारत महाकाव्य।

बद्रीधाम कपाट खुले, मिलता दर्शन का भाग्य।

प्रभु जगन्नाथ के रथों का, प्रारम्भ का सौभाग्य।

शुभ दिवस अक्षय तृतीया, खुलता आज भाग्य।3।

--सुंदरलाल दादसेना मधुर
-----------------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-स्टोरी मिरर.कॉम
                        --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-22.04.2023-शनिवार.
=========================================