II अक्षय तृतीया II-बधाई संदेश-1

Started by Atul Kaviraje, April 22, 2023, 11:54:34 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II अक्षय तृतीया II
                                  ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२२.०४.२०२३-शनिवार है. आज "अक्षय तृतीया" है. अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको अक्षय तृतीया की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है अक्षय तृतीया बधाई संदेश.

     पौराणिक कथाओं और ग्रन्थों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किया गया हर काम शुभ होता है और उसका फल अच्छा मिलता है। स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान विष्णु ने परशुराम रूप में रेणुका के गर्भ से जन्म लिया था, इसलिए इस दिन को परशुराम जयंती जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

     हमने यहां पर अक्षय तृतीया के लिए बधाई संदेश, शायरी और स्टेटस शेयर किये है, जिन्हें आप अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं और अपने परिवारजनों, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को भेजकर अक्षय तृतीया की बधाई दे सकते है।

                  अक्षय तृतीया बधाई संदेश--

=========================================
--अक्षय रहे मानवता
क्षय हो जाए ईर्ष्या का
जीत जाए प्यार
और मुंह काला हो नफ़रत का
"सभी को अक्षय तृतीया की
हार्दिक शुभकामनाएं"

--आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी क वास हो
संकटों का नाश हो
शान्ति का वास हो
हैप्पी अक्षय तृतीया

--इस अक्षय तृतीया भगवान की कृपा आप पर बनी रहे
आपको जीवन में सारी खुशियां मिलें
आपके जीवन में कभी कोई दुख न आए
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं

--घनर घनर बरसे जैसे घटा
वैसे ही हो धन की वर्षा
मंगलमय हो यह त्यौहार
भेंट में आये उपहार ही उपहार
अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई

--सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें लक्ष्मी मां है आई
देने आपके परिवार को खुशियां और अक्षय तृतीया की बधाई
अक्षय तृतीया की बधाई

--अक्षय तृतीया आई है
संग खुशियां लाई है
सुख समृद्धि पाई है
प्रेम की बहार छाई है
आपको और आपके परिवार को
अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई

--आज से ही आपके यहां धन की बरसात हो
मां लक्ष्मी का वास हो, संकटों का नाश हो
उन्नति का सर पर ताज हो
और घर में शांति का वास हो
शुभ अक्षय तृतीया
=========================================

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                      -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-22.04.2023-शनिवार.
=========================================