II रमजान ईद II-ईद मुबारक-कविता-1

Started by Atul Kaviraje, April 22, 2023, 06:59:58 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    II रमजान ईद II
                                   -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२२.०४.२०२३-शनिवार है. आज "रमजान ईद" है. यह रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। 30 दिनों के उपवास या रोजा रखने के बाद, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के 10वें शव्वल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। यह उस महीने के बाद पहला दिन होता है, जब मुसलमान उपवास या रोजा नहीं रखते हैं और ईद का त्योहार हर्सोल्लास के साथ मनाते हैं। मराठी कविताके मेरे सभी मुस्लिम भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको रमजान ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है रमजान ईद पर कविताये-रचनाये.

        रमजान/ईद-उल-फित्र पर हिन्दी कविता : ईद मुबारक--

जो मेरे अपने हैं,
उनको ईद मुबारक हो।
जो भारत के सपने हैं,
उनको ईद मुबारक हो।

इस्लाम धर्म है वतनपरस्ती,
इस्लाम धर्म है प्रेम की मस्ती।
इस्लाम का मतलब है ईमान,
इस्लाम का मतलब है कुरान।

जो इस्लाम के सजदे हैं,
उनको ईद मुबारक हो।
जो कुरआन के बंदे हैं,
उनको ईद मुबारक हो।

जो सच्चे रोजे रखता है,
जो मौत से भी न डरता है।
जो भारत पर मरता है,
जो ईमान का हज करता है।

जो अपने वतन के सजदे हैं,
उनको ईद मुबारक हो।
जो अल्लाह के बंदे हैं,
उनको ईद मुबारक हो।

भारत का मुस्लिम देशभक्त,
भारत का मुस्लिम प्रेमसिक्त।
भारत का मुस्लिम सहनशील,
भारत का मुस्लिम प्रगतिशील।

भारत का मुस्लिम ईमान है,
भारत का मुस्लिम शान है।
भारत का मुस्लिम अब्दुल हमीद,
भारत का मुस्लिम है उम्मीद।

भारत का मुस्लिम अब्दुल कलाम,
भारत के मुस्लिम को सलाम।
जिनके दिल में भारत बसता है,
उनको ईद मुबारक हो।

जिनका सिर अल्लाह को सजदा है,
उनको ईद मुबारक हो।

सभी मुस्लिम भाई-बहनों को ईद मुबारक...!

--सुशील कुमार शर्मा
------------------

                    (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी.वेब दुनिया.कॉम)
                    ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-22.04.2023-शनिवार.
=========================================