बकरी ईद-कविता-5

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:37:24 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "बकरी ईद"
                                      ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ रचनाये-कविताये.

                   ईद मुबारक कविता--

मुसलमान हो या हिंदू हों
मुसलमान हो या हिंदू हों
ईद सभी का है त्यौहार

मिलकर सबको गले लगाएं
भूल बैर बस झूमें गाएं
आओ सुखविंदर रोहित क्रिस
आओ कविता और रुखसार

गरम पकौड़े और पकवान
गजब जायके के सामान
देख सेवैयाँ ललचाए है
बच्चे आदत से लाचार

ईदी दी अब्बा ने मुझको
कहा बाँट दो सबमें इसको
झूलें झूला संग साथ सब
नहीं ख़ुशी का पारावार

रोजों में जो गुण है सीखे
क्यों न उनको आगे खींचे
बेमतलब की बात भूलकर
करें द्वेष का बंटाधार

हिन्दू मुस्लिम भाई भाई
ईद यही संदेशा लई
जीने का मतलब सिखलाती
तोड़े मतलब की दीवार

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी पोएम.ऑर्ग)
                         ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================