बकरी ईद-कविता-6

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:38:44 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                       "बकरी ईद"
                                      ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ रचनाये-कविताये.

                ईद मुबारक कविता--

खत्म हो गये रोजे सारे
खत्म हो गये रोजे सारे
खुशियाँ लाई ईद
ईदगाह को चले जा रहे
आसिफ और फरीद

जहाँ बड़ा मेला होगा
सभी मिलेंगी चीज
जेबें आज भरी है चीजें
लेंगे सभी खरीद

अब्बू आज ख़ुशी से सबके
चूम रहे हैं गाल
देख सजी नन्ही गुड़िया को
अम्मी हुई निहाल

घर पर सबके आज बने हैं
ढेर ढेर पकवान
दम दम दमक रहा घर सबका
आएँगे मेहमान

सोनू मोनू पंकज टोनी
मिलने आए ईद
पहले आसिफ मिला गले फिर
मिलने लगा फरीद

मिटे बुराई दुरी कम हो
कहता यह त्यौहार
नहीं साल में एक बार हो
रोज बंटे ये प्यार

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी पोएम.ऑर्ग)
                         ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================