बकरी ईद-कविता-7

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:40:13 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ रचनाये-कविताये.

                  ईद मुबारक कविता--

सुंदर है त्यौहार ईद का
सुंदर है त्यौहार ईद का
बांटों मिलकर प्यार ईद का

एक माह तक रोजा रखकर
सबने यह अवसर पाया है
बनकर चाँद ईद का देखो
हर कोई मिलने आया है

रंग बिरंगे कपड़ों वाला
मुस्काता संसार ईद का

मस्जिद में नमाज पढ़ लो फिर
देखो मेला खूब लगा है
सभी लोग उमड़े पड़ते है
सबके दिल में प्यार जगा है

मेल मिलाप सिखाने वाला
लो अनुपम उपहार ईद का

घर घर पकी सिवइयाँ मीठी
जीभर खाओ और खिलाओ
भेदभाव के बिना सभी को
हँसकर अपने गले लगाओ

कभी न कम हों जिसकी खुशियाँ
ऐसा है भंडार ईद का !

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी पोएम.ऑर्ग)
                         ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================