बकरी ईद-शायरी-3

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:45:12 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "बकरी ईद"
                                    ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

                ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
इक बार मुबारक तुम्हें सौ बार मुबारक
हाँ, ईद के इस चाँद का दीदार मुबारक
- गणेश गायकवाड़

इक हिन्दुस्तानी की नज़रों से देखो
ईद की रिश्तेदार दिवाली निकलेगी
- इरशाद खान सिकंदर

इश्क़-ए-मिज़्गाँ में हज़ारों ने गले कटवाए
ईद-ए-क़ुर्बां में जो वो ले के छुरी बैठ गया
- शाद लखनवी

इस बार चाँद ईद का आया हिज़ाब में
उस पर भी यह सितम कि गले दूर से मिलें
- राहत बरेलवी सुभाष राहत बरेलवी

इस से अब बढ़के ख़ुशी और क्या होती मुझको
मेरे दुश्मन ने कहा ईद मुबारक तुझको
- असद निज़ामी

ईद अब के भी गई यूँही किसी ने न कहा
कि तिरे यार को हम तुझ से मिला देते हैं
- मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

ईद आई है मोहब्बत का नया बाब लिए
ज़िंदगी रंज-ओ-अलम भूल गई है ऐ दोस्त
- हफ़ीज़ बनारसी

ईद कल ही हो रही है इत्तिलाअ-ए-आम है
आज का दिन है ख़ुशी का ईद जिस का नाम है
- मुर्तजा साहिल तस्लीमी

ईद का चाँद जो देखा तो तमन्ना लिपटी
उन से तक़रीब-ए-मुलाक़ात का रिश्ता निकला
- रहमत क़रनी

ईद का चाँद तुम ने देख लिया
चाँद की ईद हो गई होगी
- इदरीस आज़ाद
=========================================

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                         ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================