बकरी ईद-शायरी-4

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:46:37 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

                ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
ईद का चांद समझने लगी दुनियां उसको
आपने फेका जो टूटा हुआ कंगन अपना
- आबिद फ़ातिमी

ईद का दिन तो है मगर जाफ़र
मैं अकेले तो हँस नहीं सकता
- जाफ़र साहनी

ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है
- क़मर बदायुनी

ईद का दिन है गले मिल लीजे
इख़्तिलाफ़ात हटा कर रखिए
- अब्दुल सलाम बंगलौरी

ईद का दिन है सो कमरे में पड़ा हूँ असलम
अपने दरवाज़े को बाहर से मुक़फ़्फ़ल कर के
- असलम कोलसरी

ईद का दिन है, गले आज तो मिल जा जालिम,
रस्म-ए-दुनिया भी है, मौका भी है, दस्तूर भी है
- कमर बदायुँनी

ईद के दिन जाइए क्यूँ ईद-गाह
जब कि दर-ए-मय-कदा वा हो गया
- सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

ईद के दिन मुस्तफ़ा से यूँ लगे कहने हुसैन
सब्ज़ जोड़ा दो हसन को सुर्ख़ दो जोड़ा मुझे
- जौन एलिया

ईद को भी वो नहीं मिलते हैं मुझ से न मिलें
इक बरस दिन की मुलाक़ात है ये भी न सही
- शोला अलीगढ़ी

ईद तू आ के मिरे जी को जलावे अफ़्सोस
जिस के आने की ख़ुशी हो वो न आवे अफ़्सोस
- मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
=========================================

                            (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================