बकरी ईद-शायरी-6

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:49:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

              ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
ईदी की वो ख़ुशी न बुजुर्गों की वो दुआ।
खुशियों भरे वो गुज़रे ज़माने कहाँ गए ।
- हसन फ़तेहपुरी

उदास आंखों को बस तेरी दीद बाक़ी है
नमाज़ पढ़ ली मगर मेरी ईद बाक़ी है
- आदिल रशीद

उनकी भी ईद हो गयी दुनिया की भीड में
जिन मुफ्लिसों के तन पे पुराने लिबास थे
- यूसुफ़ यलगार

उम्मीदें सब टूट चुकी हैं अब उम्मीद से क्या लेना
ईद आती है आती होगी हम को ईद से क्या लेना
- रिज़वान हैदर

उस मुफ़लिस की ईद मुबारक कैसे हो
जिसने जीवन भर का रोज़ा रक्खा है
- पुष्पेन्द्र पुष्प

उस से मिलना तो उसे ईद मुबारक कहना
ये भी कहना कि मिरी ईद मुबारक कर दे
- दिलावर अली आज़र

एक छबेली नई-नवेली ईद चली आई है
कितनी ख़ुशियाँ कितने नग़्मे दामन में लाई है
- अब्दुर्रहीम नश्तर

एक नेमत तिरे महजूर के हाथ आई है
ईद का चाँद चराग़-ए-शब-ए-तन्हाई है
- मंज़र लखनवी

ऐ हवा तू ही उसे ईद-मुबारक कहियो
और कहियो कि कोई याद किया करता है
- त्रिपुरारि

ऐश में जिन के कटते हैं औक़ात
ईद है दिन तो शब्बरात है रात
- अल्ताफ़ हुसैन हाली
=========================================

                            (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================