बकरी ईद-शायरी-9

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:54:14 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

                ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
ख़ुशी के फूल खिलेंगे हर इक घर में तो ईद समझूँगा
धनक के रंग बिखरेंगे हर इक घर में तो ईद समझूँगा
- अकबर रिज़वी

ख़ुशी है सब को रोज़-ए-ईद की याँ
हुए हैं मिल के बाहम आश्ना ख़ुश
- मीर मोहम्मदी बेदार

गए बरस की ईद का दिन क्या अच्छा था
चाँद को देख के उस का चेहरा देखा था
- परवीन शाकिर

ग़म के पीछो रास्त कहते हैं कि शादी होवे है
हज़रत-ए-रमज़ां गए तशरीफ़ ले अब ईद है
- आबरू शाह मुबारक

गले सब एक दूजे को लगाओ ईद का दिन है।
सभी मिलकर दुआ को हाथ उठाओ ईद का दिन है
- मंजुल मिश्रा मंज़र

गले सबको लगा करके मनाओ ईद की खुशियाँ
गिले शिकवे भुला करके मनाओ ईद की खुशियाँ
- दिनकर राव दिनकर

गले सभी को लगाओ के ईद का दिन है
दिलों से वैर मिटाओ के ईद का दिन है
- वरुन आनंद

गुजारिश है चमन वालों अमन कायम हो दुनिया में
दिलों से दिल मिला करके मनाओ ईद की खुशियाँ
- दिनकर राव दिनकर

चराग़ दिल के जलाओ कि ईद का दिन है
तराने झूम के गाओ कि ईद का दिन है
- क़तील शिफ़ाई

चलो कि चल के उन्हें चांद की ख़बर दे दें
कई घरों को अभी इंतज़ार ईद का है
- शाहिद मिर्ज़ा शाहिद
=========================================

                            (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================