बकरी ईद-शायरी-10

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:55:48 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

              ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
चाक ए दामन जो देखा तो मिला ईद का चाँद
अपनी तस्वीर कहाँ भूल गया ईद का चाँद
- सागर सिद्दीक़ी

छत पर तेरा अंगडाई लेना टूट कर,
बिना ईद, इदी का बहाना आ गया
- विवेक कवीश्वर

छत पे आज आजाओ के जश्ने ईद है
हमको भी चाँद दिखाओ के जश्ने ईद है
- फैजी रेहरवी

छुप गया ईद का चाँद निकल कर देर हुई पर जाने क्यों
नज़रें अब तक टिकी हुई हैं मस्जिद के मीनारों पर
- शायर जमाली

छेड़ा है एक नग़्मा-ए-शीरीं भी कू-ब-कू
दिल ने हिलाल-ए-ईद की ताईद के लिए
- अफ़रोज़ रिज़वी

छोड़िये सारी अदावत ईद है
आज बस बांटो महब्बत ईद है
- बिंदु कुलश्रेष्ठ

जनाब के रुख़-ए-रौशन की दीद हो जाती
तो हम सियाह-नसीबों की ईद हो जाती
- अनवर शऊर

जब आया ईद का दिन घर में बेबसी की तरह
तो मेरे फूल से बच्चों ने मुझ को घेर लिया
- बिस्मिल साबरी

जलता रहे चराग़ सभी की उमीद का
ख़ुशआमदेद! आया नज़र चाँद ईद का
- नलिनी विभा नाज़ली

जश्ने-तरब मनाओ कि आमद है ईद की
सब रंजिशें भुलाओ कि आमद है ईद की
- कशिश होशियारपुरी
=========================================

                            (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================